दिल्ली से सटे नोएडा के हिंडन विहार से शनिवार रात 9 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। हिंडन अपार्टमेंट फ्लैट नंबर 102 की प्रत्येक गतिविधियों पर पैनी नजर रखने के बाद यह कार्रवाई की गई।
उरी में ब्रिगेड मुख्यालय के आतंकवादियों के हमले के 11 दिन बाद, 29 सितंबर को नियंत्रण रेखा पर सर्जिकल हमलों से निश्चित ही एक स्पष्ट संदेश गया है, ‘बस, बहुत हो चुका’।
केरल के कन्नूर जिले में सोमवार को सत्ताधारी पार्टी सीपीएम के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। इस वारदात के पीछे कथित तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं का हाथ बताया जा रहा है।
पाकिस्तानी आतंकवादी मसूद अजहर पर संयुक्त राष्ट्र के जरिये प्रतिबंध लगवाने की भारत की कोशिशों को दो बार नाकाम कर चुके चीन ने परोक्ष रूप से आरोप लगाया है कि भारत इस प्रतिबंध के जरिये राजनीतिक लाभ उठाना चाहता है और चीन ऐसा नहीं होने देगा।
विजय सबके लिए जरूरी है। प्रतीकात्मक होते हुए भी बुराई पर अच्छाई की विजय का उत्सव हर वर्ग और समाज के लिए महत्वपूर्ण है। इस दृष्टि से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस बार ‘विजयादशमी’ को विशेष बताया है। गांवों से महानगरों तक, पंचायत से राष्ट्रीय स्तर तक के प्रतिनिधियों की सत्ता तक, सीमा के इस पार से उस पार तक आतंकवाद के विरुद्ध सशस्त्र बलों की कार्रवाई तक, दैनिक मजदूरी करने वालों से करोड़ों रुपयों का टैक्स चुकाने वाले अरबपतियों तक हर मोड़ पर कमाई तक विजय-सफलता की आकांक्षा स्वाभाविक है।
उत्तर प्रदेश के 2017 विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजधानी लखनऊ में दशहरा मनाने को राजनीतिक स्वार्थ करार दिया और कहा कि भाजपा को अब धर्म की राजनीति करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
सिंधू जल संधि तोड़ने की धमकी और पूरी दुनिया में पाकिस्तान को अलग-थलग कर देने की भारत की चाल से वहां के राजनेता अपनी सरकार के खिलाफ बुरी तरह भड़के हुए हैं। इन नेताओं में प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ सबसे अधिक नाराजगी है और उन्हें लगता है कि नवाज भारत की कूटनीति के खिलाफ बुरी तरह विफल साबित हुए हैं।
नियंत्रण रेखा के पार लक्षित हमलों को लेकर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बीच वायु सेना प्रमुख अरुप राहा ने आज कहा कि सशस्त्र बल बात नहीं करेंगे बल्कि काम करेंगे। उन्होंने कहा कि बल देश के सामने किसी भी चुनौती का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं।
भाजपा की लंबे समय से सहयोगी शिवसेना ने लखनऊ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दशहरा मनाने की योजना पर कटाक्ष किया है। शिवसेना ने कहा है कि लखनऊ जाकर मोदी अयोध्या में श्रीराम मंदिर बनाने की घोषणा करें।
नियंत्रण रेखा पार कर पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर किए गए लक्षित हमले पर जारी बहसों के बीच आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जवानों की शहादत का राजनीतिक लाभ उठाने का प्रयास करने का आरोप लगाया।