चीन से विवाद पर सुषमा स्वराज ने कहा कि सभी को धीरज और संयम बनाए रखना होता है। युद्ध से समाधान नहीं निकलता। सेना को तैयार रखना होता है। धैर्य, भाषा संयम और रणनीतिक रास्तों से हल निकालने की कोशिश की जा रही है।
अभी से मिशन 2019 की तैयारी में जुटे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सोमवार को अपने यूपी दौरे के आखिरी दिन कहा कि साल 2019 में भाजपा 2014 में मिली जीत से भी बड़ी जीत हासिल करेगी।
बिहार में राजनीतिक समीकरण बड़ी तेजी से बदले रहे हैं। नीतीश कुमार द्वारा भाजपा के समर्थन से सरकार बनाने के फैसले को लेकर अब जदयू में फूट के आसार तेज हो गए हैं। अली अनवर जैसे जेडीयू के बड़े नेता इस पर सवाल उठा रहे हैं। वहीं इस फैसले पर शरद यादव भ्ाी नाराज बताए जा रहे हैं।