गुजरात विधानसभा में बजट सत्र के चौथे दिन आज जोरदार हंगामा हुआ। सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने एक-दूसरे के साथ हाथापाई भी की, जिसमें मंत्री समेत कई विधायक घायल हो गए।
मणिपुर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष टीएन हाओकिप ने बुधवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि उसने राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार को पार्टी विधायकों को तोड़ने की साजिश रचकर अस्थिर करने का प्रयास किया।
राजस्थान के कोटा शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने महावीर नगर थाने में जमकर बवाल किया। दरअसल पुलिस हेलमेट नहीं पहनने वाले लोगों का चालान काट रही थी। और यही बात भाजपा कार्यकर्ताओं को नागरवार गुजरी। आनन फानन में कार्यकर्ता विरोध करने सीधे थाने पहुंच गए। कार्यकर्ताओं के साथ कोटा से विधायक चंद्रकांता मेघवाल के पति नरेंद्र मेघवाल भी शामिल थे। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहा सुनी हुई और हंगामा होने लगा, जिसके बाद पुलिस को सख्ती करनी पड़ी।
बिहार में नौ मार्च को होने वाले विधान परिषद चुनाव में कांग्रेस ने राष्ट्रीय जनता दल के खिलाफ उम्मीदवार उतार दिए हैं। राज्य में चार सीटों के लिए चुनाव हो रहे हैं। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी ने गया स्नातक क्षेत्र और गया शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दो उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है।
तमिलनाडु में ई पलानीसामी सरकार ने विश्वास मत जीत लिया है। विधायकों द्वारा हंगामा, मार-पीट, कुर्सियां तोड़े जाने आदि की हरकतों और दो बाद सदन स्थगित होने के बीच हुए मतदान में पलानीसामी के पक्ष में 122 विधायकों ने वोट डाला। विधानसभा की सीटिंग व्यवस्था को छह खंडो में बांटकर एक-एक कर वोटिंग कराई गई।
अन्नाद्रमुक महासचिव शशिकला को आय से अधिक संपत्ति के मामले में दोषी ठहराये जाने के बाद तमिलनाडु में तेजी से बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच उनके विश्वासपात्र ई के पलानीस्वामी को पार्टी विधायक दल का नेता चुन लिया गया।
तमिलनाडु में सरकार के गठन का कोई हल नजर न आने की मौजूदा स्थिति के बीच सत्ताधारी अन्नाद्रमुक ने कहा है कि उसके अधिकतर विधायकों का समर्थन महासचिव वी.के. शशिकला के पक्ष में है। इसके साथ ही अन्नाद्रमुक ने दावा किया कि राज्यपाल सी विद्यासागर राव द्वारा उन्हें बुलाए जाने की संभावनाएं बहुत ज्यादा हैं।