Advertisement

Search Result : "राजद प्रमुख"

बिहार चुनाव: महागठबंधन में हो गया सीटों का बंटवारा

बिहार चुनाव: महागठबंधन में हो गया सीटों का बंटवारा

बिहार में राजद-जदयू-कांग्रेस महागठबंधन ने उन सीटों की घोषणा कर दी जिनपर अलग-अलग तीनों पार्टियां चुनाव लड़ेंगी। कुल 243 सीटों में अब राजद और जदयू 101-101 और कांग्रेस 41 सीटों पर लड़ेगी। पटना में तीनों दलों के संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी गई है।
राजस्थानः रिश्‍वतकांड में प्रमुख सचिव समेत 8 गिरफ्तार

राजस्थानः रिश्‍वतकांड में प्रमुख सचिव समेत 8 गिरफ्तार

राजस्थान भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने चितौड़गढ की बंद खानों को पुनः शुरू करने की एवज में कथित रूप से रिश्वत लेने के मामले में भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं राजस्थान के खनन विभाग के प्रमुख सचिव अशोक सिंघवी और खान विभाग में अतिरिक्त निदेशक, अधीक्षण अभियंता समेत आठ लोगों को गिरफ्तार किया है।
मारिया का तबादला, जावेद बने मुंबई पुलिस प्रमुख

मारिया का तबादला, जावेद बने मुंबई पुलिस प्रमुख

मुंबई पुलिस प्रमुख के पद से राकेश मारिया को हटाकर महानिदेशक, होमगार्ड रहे अहमद जावेद को मुंबई का नया आयुक्त बनाया गया है। बहुचर्चित शीना बोरा हत्या की जांच के मध्य में हुए इस तबादले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि देर शाम नाटकीय घटनाक्रम में सरकार की ओर से गृह सचिव ने बताया कि तबादले और प्रोन्नति के बावजूद मारिया शीना बोरा हत्या मामले की जांच की निरानी करते रहेंगे।
महागठबंधन में फूट: रघुनाथ झा ने राजद छोड़ा, सपा में शामिल

महागठबंधन में फूट: रघुनाथ झा ने राजद छोड़ा, सपा में शामिल

बेतिया से सांसद रहे झा ने राजद छोड़ सपा में जाने की घोषणा करते हुए राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद पर पार्टी कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं की कीमत पर परिवार की राजनीति में संलिप्त रहने के आरोप लगाया।
फिर टूटा जनता परिवार, सपा अकेले लड़ेगी बिहार चुनाव

फिर टूटा जनता परिवार, सपा अकेले लड़ेगी बिहार चुनाव

जनता परिवार को एकजुट करने की मुहिम बिहार विधानसभा चुनाव से पहले ही खत्म हो गई। समाजवादी पार्टी ने राष्ट्रीय जनता दल और जनता दल यूनाइटेड से नाता तोड़ते हुए बिहार विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ने की तैयारी कर ली है। पार्टी महासचिव रामगोपाल यादव ने इसकी घोषणा भी कर दी।
स्‍वच्‍छ भारत मिशन को झटका, मिशन प्रमुख ने लिया वीआरएस

स्‍वच्‍छ भारत मिशन को झटका, मिशन प्रमुख ने लिया वीआरएस

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत मिशन को बड़ा झटका लगा है। इस अभियान की मुखिया और गुजरात कैडर की आईएएस अधिकारी विजयलक्ष्‍मी जोशी ने अचानक नौकरी छोड़ने का फैसला किया है।
स्‍वाभिमान रैली में निशाने पर रही मोदी की 'शोबाजी'

स्‍वाभिमान रैली में निशाने पर रही मोदी की 'शोबाजी'

पटना के गांधी मैदान में आज जदयू-राजद और कांग्रेस के महागठबंधन की एक बड़ी रैली हुई। इस मौके पर कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के साथ-साथ नीतीश कुमार, लालू प्रसाद यादव और शिवपाल यादव ने मोदी सरकार की शोबाजी और बयानबाजी पर जमकर प्रहार किए।
सपा के दबाव में लालू यादव ने दो सीटें और छोड़ी

सपा के दबाव में लालू यादव ने दो सीटें और छोड़ी

बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव ने समाजवादी पार्टी के दो सीटें और छोड़ दी। अब सपा बिहार में पांच सीटों पर चुनाव लड़ेगी। जनता दल यूनाइटेड, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन ने 243 में से 240 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की जबकि तीन सीटें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के लिए छोड़ी गई थी।
लिफ्ट में 40 मिनट तक फंसे अमित शाह, लालू ने ली चुटकी

लिफ्ट में 40 मिनट तक फंसे अमित शाह, लालू ने ली चुटकी

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और तीन वरिष्ठ नेता करीब 40 मिनट तक पटना के सरकारी गेस्ट हाउस की लिफ्ट में फंसे रहे। भाजपा के वरिष्‍ठ नेताओं के लिफ्ट में फंसे होने के कारण सुरक्षाकर्मियों और पार्टी पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया। बाद में सीआरपीएफ के जवानों ने स्‍टील के दरवाजे को तोड़कर शाह एवं अन्य लोगों को लिफ्ट से बाहर निकाला।
एअर इंडिया के नए प्रमुख बने अश्विनी लोहानी

एअर इंडिया के नए प्रमुख बने अश्विनी लोहानी

भारतीय रेल में मैकेनिकल इंजीनियर सेवा (1980 बैच) के अधिकारी अश्विनी लोहानी को तीन साल के लिए राष्ट्रीय विमानन कंपनी एअर इंडिया लिमिटेड का चेयरमैन और प्रबंध निदेशक (सीएमडी) बनाया गया है। वह रोहित नंदन की जगह लेंगे जिनका विस्तारित कार्यकाल शुक्रवार को खत्म हो रहा है।