Advertisement

Search Result : "राजद अध्यक्ष"

पूनम महाजन भाजपा युवा मोर्चे की नई अध्यक्ष

पूनम महाजन भाजपा युवा मोर्चे की नई अध्यक्ष

अनुराग ठाकुर का दूसरा कार्यकाल खत्म होने के बाद तय था कि उन्हें तीसरी बार युवा मोर्चे की कमान नहीं सौंपी जाएगी। युवा मोर्चे की कमान ठाकुर से लेने के पीछे उनका बीसीसीआई का अध्यक्ष होना भी है। इसके अलावा अनुसूचित जाति, जनजाति, किसान मोर्चा के भी नए प्रमुखों के नाम की घोषणा कल हुई। पूनम महाजन भाजपा के दिवंगत नेता प्रमोद महाजन की बेटी हैं और वर्तमान में मुंबई उत्तर-मध्य से लोकसभा की सदस्य हैं. कौशांबी से लोकसभा सदस्य विनोद सोनकर, छत्तीसगढ़ से राज्यसभा सदस्य रामविचार नेताम, वीरेन्द्र सिंह ‘मस्त’ और पूर्व सांसद दारा सिंह चौहान को पार्टी की क्रमश: एससी, एसटी, किसान और ओबीसी शाखाओं का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
नोटबंदी के खिलाफ लालू यादव की पार्टी सड़कों पर उतरेगी

नोटबंदी के खिलाफ लालू यादव की पार्टी सड़कों पर उतरेगी

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) ने केंद्र सरकार के 500 और 1000 रूपये के पूराने नोटों पर रोक से जनता को हो रही कठिनाई को लेकर इसके खिलाफ अपने आंदोलन को तेज करते हुए सड़कों पर उतरने की घोषणा की है।
मोदी सरकार, विपक्ष और लोकसभा अध्यक्ष पर बरसे आडवाणी

मोदी सरकार, विपक्ष और लोकसभा अध्यक्ष पर बरसे आडवाणी

नोटबंदी के मुद्दे पर संसद की कार्यवाही बार-बार ठप होने को लेकर नाराजगी जाहिर करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी ने आज इस गतिरोध के लिए सत्ता पक्ष एवं विपक्ष दोनों को जिम्मेदार ठहराया और सदन नहीं चला पाने को लेकर लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन एवं केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार की भी खिंचाई की।
लालू का मोदी पर तंज, कहा फकीर अपनी फकीरी बताते नहीं

लालू का मोदी पर तंज, कहा फकीर अपनी फकीरी बताते नहीं

राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खुद को 'फकीर' कहने पर तंज कसा है। उन्‍होंने कहा कि पीएम मोदी को यह पता होना चाहिए कि फकीर अपनी फकीरी का जिक्र नहीं फिक्र करते हैंं।
भोजपुरी गायक सांसद मनोज तिवारी दिल्‍ली भाजपा के अध्यक्ष बने

भोजपुरी गायक सांसद मनोज तिवारी दिल्‍ली भाजपा के अध्यक्ष बने

भाजपा सांसद मनोज तिवारी को पार्टी अध्‍यक्ष अमित शाह ने बुधवार को दिल्ली इकाई का अध्यक्ष नियुक्त कर दिया और नित्यानंद राय बिहार इकाई के अध्यक्ष बनाए गए हैं। तिवारी ने सतीश उपाध्याय की जगह ली है और राय ने मंगल पांडे की जगह ली है। पूर्व अध्यक्षों का कार्यालय बहुत पहले ही समाप्त हो चुका था और बीते कई महीनों से नई नियुक्तियां लंबित थीं।
राष्ट्रगान पर कोर्ट के आदेश का स्वागत, लेकिन क्या इससे देशभक्ति बढ़ेगी: ओवैसी

राष्ट्रगान पर कोर्ट के आदेश का स्वागत, लेकिन क्या इससे देशभक्ति बढ़ेगी: ओवैसी

ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुसलीमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने आज उच्चतम न्यायालय के इस आदेश का स्वागत किया कि देश भर के सिनेमाघरों को फिल्म की शुरूआत से पहले राष्ट्रगान निश्चित तौर पर बजाना होगा। हालांकि, ओवैसी ने सवाल किया कि क्या इससे देशभक्ति की भावना मजबूत करने में मदद मिलेगी।
सोनिया गांधी बीमार, वायरल के बाद गंगाराम अस्पताल में भर्ती

सोनिया गांधी बीमार, वायरल के बाद गंगाराम अस्पताल में भर्ती

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को वायरल बुखार के बाद सोमवार शाम दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।
बेंगलुरू में गरजे भाजपा अध्यक्ष, नोटबंदी से राहुल, ममता की रातों की नींद उड़ी

बेंगलुरू में गरजे भाजपा अध्यक्ष, नोटबंदी से राहुल, ममता की रातों की नींद उड़ी

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उच्च मूल्य के पुराने नोट को चलन से बाहर करने के कदम से विपक्षी नेताओं राहुल गांधी और ममता बनर्जी की रातों की नींद उड़ गई है।
बलात्कार के आरोपी राजद विधायक राज बल्लभ की जमानत खारिज

बलात्कार के आरोपी राजद विधायक राज बल्लभ की जमानत खारिज

नाबालिग लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोपी और राजद के निलंबित विधायक राज बल्लभ यादव को जेल में ही रहना होगा क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने पटना हाई कोर्ट से उन्हें मिली जमानत को आज खारिज कर दिया। न्यायमूर्ति एके सीकरी और न्यायमूर्ति एएम सापरे की पीठ ने कहा कि उन्होंने बिहार सरकार की अपील को स्वीकार कर लिया है। इस अपील में यादव को इस साल 30 सितंबर को पटना उच्च न्यायालय की ओर से दी गई जमानत को रद्द करने का अनुरोध किया गया था।
बिहार: राजग ने नीतीश सरकार की विफलताओं का रिपोर्ट कार्ड जारी किया

बिहार: राजग ने नीतीश सरकार की विफलताओं का रिपोर्ट कार्ड जारी किया

बिहार की महागठबंधन सरकार के एक साल पूरा होने के एक दिन पूर्व भाजपा नीत राजग ने नीतीश सरकार की विफलताओं को लेकर एक रिपोर्ट कार्ड जारी किया और आरोप लगाया कि यह सरकार हर मोर्चे, विशेष रूप से कानून-व्यवस्था के मामले में विफल रही है।