Advertisement

Search Result : "रनिंग शादी डॉट कॉम"

अमेरिका: ताजा सर्वेक्षण में हिलेरी ने ट्रंप को पछाड़ा, मिली नौ अंकों की बढ़त

अमेरिका: ताजा सर्वेक्षण में हिलेरी ने ट्रंप को पछाड़ा, मिली नौ अंकों की बढ़त

अमेरिकी राष्ट्रपति के चुनाव में में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन ने ताजा चुनावी सर्वेक्षण में अपने रिपब्लिकन प्रतिद्वंद्वी डोनाल्ड ट्रंप पर नौ अंकों की बढ़त कायम कर ली है।
कॉमन सिविल कोडः अनुचित तरीके से तलाक पर हो 10 साल की सजा

कॉमन सिविल कोडः अनुचित तरीके से तलाक पर हो 10 साल की सजा

यह समझना कि कॉमन सिविल कोड आ जाएगा तो क्या मुस्लिम औरतों में सुधार आ जाएगा, यह गलत बात है। अभी औरतों की स्थिति बहुत दूभर है, सिर्फ मुस्लिम औरतों की ही नहीं, हिंदुस्तान की ज्यादातर औरतों के साथ मर्द का जो व्यवहार है, बहुत अच्छा नहीं है, तो इसके लिए तो मर्द की सोच बदलने की जरूरत है। यदि कॉमन सिविल कोड आ गया, कानून आ गया, सब कुछ आ गया, लेकिन मर्द की जो गंदी सोच है, उसको भी तो बदलना पड़ेगा, उसकी जहनियत को बदलना पड़ेगा।
भाजपा नेता के बेटे पर यौन शोषण मामले में केस दर्ज

भाजपा नेता के बेटे पर यौन शोषण मामले में केस दर्ज

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी के पुत्र मुन्ना मरांडी के खिलाफ यौन शोषण मामले में बोआरीजोर थाने में केस दर्ज कर लिया गया। न्यूज एजेंसी एएनआइ के अनुसार, मुन्ना मरांडी के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप में कोर्ट के आदेश के बाद केस दर्ज किया गया। बोआरीजोर थाना क्षेत्र की रहनेवाली एक युवती ने ताला मरांडी के पुत्र मुन्ना मरांडी पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। मुन्ना मरांडी इन दिनों 11 साल की एक बालिका के साथ विवाह कर सुर्खियों में हैं।
बेटे के लिए 11 साल की दुल्हन, फंसे भाजपा नेता

बेटे के लिए 11 साल की दुल्हन, फंसे भाजपा नेता

झारखंड के भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ताला मरांडी पर अपने बेटे मुन्ना मरांडी की शादी नाबालिग लड़की से कराने का आरोप लगा है। आरोप है कि मुन्ना मरांडी ने महज 11 साल की नाबालिग लड़की से शादी रचाई है। बुधवार को अन्य एक नाबालिग लड़की ने मुन्ना मरांडी पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। दोनों ही मामलों में राज्य महिला आयोग के पास शिकायत दर्ज कराई गई है। जांच शुरू कर दी गई है। मुन्ना मरांडी की शादी 27 जून को हुई और 29 जून को रिसेप्शन रखा गया। दुल्हन के नाबालिग होने की जानकारी मिलने पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शादी के रिसेप्शन में जाने का अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया।
टूटा रियो का सपना, मैरी कॉम दूसरे राउंड में हारीं

टूटा रियो का सपना, मैरी कॉम दूसरे राउंड में हारीं

पांच बार की विश्व चैम्पियन एम.सी. मैरी कॉम की लगातार दूसरे ओलंपिक में जगह बनाने की उम्मीद आज कजाखस्तान के अस्ताना में चल रही एआईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप के दूसरे राउंड में हारने से टूट गई। लंदन ओलंपिक 2012 में कांस्य पदक जीतने वाली मैरीकाम (51 किग्रा) दूसरे राउंड में जर्मनी की अजीजे निमानी से 0-2 से पराजित हो गई। वह इस प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में पहुंचकर रियो खेलों के लिए कोटा हासिल कर सकती थीं।
शंघाई में अमेरिकी राजनयिक ने चीनी गे साथी से शादी की

शंघाई में अमेरिकी राजनयिक ने चीनी गे साथी से शादी की

शंघाई में नियुक्त वरिष्ठ अमेरिकी राजनयिक ने अपने चीनी साथी के साथ विवाह रचा लिया है। देश में नौकरी कर रहे विदेशी राजनयिक द्वारा चीन में यह पहला गे-विवाह है।
भाजपा सांसद ने की न्यायपालिका की टिप्पणियों पर रोक की मांग

भाजपा सांसद ने की न्यायपालिका की टिप्पणियों पर रोक की मांग

कार्यपालिका पर न्यायपालिका की ओर से की जाने वाली टिप्पणियों को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा ने लोकसभा में आज कड़ा रूख अपनाया और अदालतों द्वारा राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और संसद आदि पर की जाने वाली टिप्पणियों पर रोक लगाने या उसकी कोई सीमा तय करने की मांग की।
सुब्रह्मण्यम स्वामी, सिद्धू, मैरीकॉम राज्यसभा में मनोनीत

सुब्रह्मण्यम स्वामी, सिद्धू, मैरीकॉम राज्यसभा में मनोनीत

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता वाली राष्ट्रीय सलाहकार परिषद (एनएसी) के सदस्य रहे नरेंद्र जाधव को मोदी सरकार ने राज्‍यसभा में मनोनीत किया। उनके अलावा भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी और नवजोत सिंह सिद्धू को भी राज्यसभा में मनोनीत किया गया है। इन तीनों के अलावा मलयालम अभिनेता सुरेश गोपी, पत्रकार स्वप्न दासगुप्ता और मुक्केबाज मैरी कॉम को भी राज्यसभा के नए सदस्यों के तौर पर मनोनीत किया गया है।
राजस्थान: शादी समारोह में भाजपा सांसद को युवक ने मारा थप्पड़

राजस्थान: शादी समारोह में भाजपा सांसद को युवक ने मारा थप्पड़

राजस्थान के बाड़मेर से भाजपा सांसद सोनाराम चौधरी को एक विवाह समारोह के दौरान एक युवक ने थप्पड़ जड़ दिया। घटना के बाद वहां से फरार हुए उस युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement