टाटा मोटर्स ने डीजल नैनो कार बाजार में उतारने की योजना फिलहाल ठंडे बस्ते में डाल दी है। वाहन में संशोधन और इसके आर्थिक पहलुओं को देखते हुए कंपनी निकट भविष्य में डीजल नैनो का उत्पादन नहीं करेगी।
दुनिया भर में पेट्रोलियम पदार्थों के गिरते दामों की शिकार भारत में अनिल अग्रवाल के नेतृत्व वाली वेदांता लिमिटेड भी हो गई है। एक सप्ताह पहले तक सेसा स्टरलाइट के नाम से जानी जाने वाली कंपनी ने भारतीय कारोबारी जगत में अब तक के सबसे बड़े करीब 20 हजार करोड़ रुपये के गुडविल नुकसान की घोषणा की है।
गायक सोनू निगम ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेता कुमार विश्वास का समर्थन करने पर जी ग्रुप ने उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया है। सोनू निगम ने ट्वीट कर कहा है कि, तो जी ने मुझ पर बैन घोषित कर दिया है। मैं क्या कहूं, ईश्वर सब पर कृपा करें।
56 दिन के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भारत लौट आए हैं। वह नई जिम्मेदारी के लिए तरोताजा होंगे। लेकिन उनकी वापसी के मसले पर सोशल मीडिया पर अफवाहों का बाजार गरम है तो कुछ लोग उनका मजाक भी उड़ा रहे हैं।
महाराष्ट्र में सरकार के किसी भी फैसले के खिलाफ कुछ भी बोलना मुश्किल होता जा रहा है। भाजपा-शिवसेना सहित तमाम दक्षिणपंथी संगठन और खुद राज्य सरकार उनके खिलाफ आक्रामक रुख अख्तियार कर लेती है।
केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री रिटायर्ड जनरल वीके सिंह एक ट्वीट को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं। यह सुर्खियां मीडिया को प्रेस्टीटयूट्स कहने पर है। जिसकी राजनीतिक दलों ने निंदा की है।
ट्विटर पर आम आदमी पार्टी की कलह जारी है। आप वालंटियर कुंदन शर्मा ने ट्वीट कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अपनी नीले रंग की वैगन आर वापस मांगी है। इसके अलावा पार्टी को दिए गए फंड्स भी वापस मांगे हैं।
विदेश राज्यमंत्री रिटायर्ड जनरल वीके सिंह ने सोमवार को किए गए ट्वीट को लेकर सफाई दी है साथ ही यह भी दोहराया है कि मुझे किसी को सफाई देने की जरुरत नहीं है। लेकिन सूत्रों के मुताबिक मीडिया में वीके सिंह के ट्वीट के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के कई नेता नाराज बताए जा रहे थे।
पाकिस्तान के राष्ट्रीय दिवस पर आयोजित पार्टी में पहुंचे रिटायर्ड जनरल वीके सिंह ने वहां से निकलने के बाद गुस्से के अंदाज में एक के बाद एक ट्वीट कर अपनी नाराजगी जाहिर की। सिंह ने कुल छह ट्वीट किए जिनमें तीन ट्वीट में कर्तव्य के बारे में बताया है और तीन ट्वीट में वितृष्णा की परिभाषा दी है।