वित्त मंत्री भले ही दावा करें कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी कानून के तहत सालाना बजटीय आवंटन में 25 फीसदी की वृद्धि की गई है, मगर मजदूर–किसान संगठन इस दावे से सहमत नहीं हैं।
राष्ट्रपति के अभिभाषण में सरकार की उपलब्धियों के जिक्र के बाद मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने आज आरोप लगाया कि युवाओं के लिए रोजगार सृजन के मोर्चे पर यह सरकार पूरी तरह से विफल रही है।
महिला एंव बाल विकास मंत्रालय ने यह स्पष्ट किया है कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओं योजना के अंतर्गत नकद प्रोत्साहन का कोई प्रावधान नहीं है। मंत्रालय के संज्ञान में आया है कि कुछ अनधिकृत वेब साइट, संगठन, स्वंयसेवी संगठन और व्यक्ति बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत नकद प्रोत्साहन के नाम पर प्रपत्र वितरित कर रहे हैं।
भाजपा सांसद योगी आदित्यनाथ हिन्दू युवा वाहिनी और भारतीय जनता पार्टी के बीच तालमेल नहीं बना पा रहे। हिन्दू युवा वाहिनी ने भारतीय जनता पार्टी पर आदित्यनाथ की अनदेखी का आरोप लगाया और 6 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। आदित्यनाथ भी इन उम्मीदवारों पर खुलकर कुछ नहीं बोल रहे हालांकि उन्होंने इस संस्था को गैरराजनीतिक करार दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर 18 वर्ष की आयु पूरा करने वालों से बतौर मतदाता अपना पंजीकरण कराने तथा मताधिकार का उपयोग करने का आग्रह किया है।
टेस्ट और फिर बाद में एकदिवसीय श्रृंखला में जीत से आत्मविश्वास से भरी भारतीय क्रिकेट टीम शुरू होने वाली तीन मैचों की ट्वेंटी20 श्रृंखला में भी इंग्लैंड पर अपना दबदबा बरकरार रखने के लिये उतरेगी जिसमें कुछ युवा खिलाडि़यों को बड़े मंच पर अपना जलवा दिखाने का मौका मिलेगा।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज एक कम चर्चित संगठन हिंदू जागरण संघ द्वारा मुस्लिमों के ही वीजा आवेदन पर ध्यान देने का आरोप लगाने के बाद उसपर पलटवार किया।
नमामि गंगे कार्यक्रम के अंतर्गत गंगा नदी किनारे के हर गाँव में युवाओं को स्वच्छता दूत के रूप में नियुक्त किया जाएगा। इस उद्देश्य से युवा मामले एवं खेलकूद मंत्रालय के अंतर्गत नेहरू युवा केंद्र संगठन और राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के बीच एक समझौता ज्ञापन हुआ है। जिसके माध्यम से नमामि गंगे कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
पाकिस्तान ने शिवसेना, आरएसएस और विश्व हिंदूू परिषद को आतंकी संगठन करार दिया है। भारत ने इसका विरोध तो किया है लेकिन पाक के इरादे पर इसका कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा। और तो आैैर पाक ने मसूद अजहर पर प्रतिबंध लगाने में असफल रहने पर भारत की कूटनीति की मजाक भी उड़ाया है।
लश्कर-ए-तैयबा पर नकेल कसते हुए अमेरिका ने आज पाकिस्तान आधारित इस आतंकी समूह की छात्र इकाई अल-मुहम्मदिया स्टूडेंट्स को एक आतंकवादी संगठन घोषित किया और इसके दो शीर्ष नेताओं पर प्रतिबंध लगाया।