Advertisement

Search Result : "मोहम्मद खान"

आमिर का सपना, महाराष्‍ट्र को 5 साल मेंं सूखा मुक्त करेंगे

आमिर का सपना, महाराष्‍ट्र को 5 साल मेंं सूखा मुक्त करेंगे

बाॅलीवुड अभिनेता आमिर खान ने स्‍वतंत्रता दिवस के अवसर पर कहा कि महाराष्‍ट्र में पांच साल के भीतर पानी की कमी की समस्या सुलझाना उनका सपना है। उन्‍होंने कहा कि वह पूरी कोशिश करेंगे महाराष्‍ट्र में पानी की किल्‍लत की समस्‍या दूर हो।
सपा नेताओं ने स्वतंत्रता दिवस की जगह गणतंत्र दिवस मना डाला

सपा नेताओं ने स्वतंत्रता दिवस की जगह गणतंत्र दिवस मना डाला

चुनाव सिर पर हो तो बधाई देने के लिए नेताओं को बस बड़ी-बड़ी होर्डिंग्स लगाने की देर रहती है। लेकिन होर्डिंग्स में क्या लिखना है इस बात का पता नहीं है। देश जहां आजादी की 70वीं वर्षगांठ मना रहा है वहीं सपा नेताओं ने गणतंत्र और रक्षाबंधन की बधाई देनी शुरू कर दी।
तीसरा टेस्ट भारत 237 रन से जीता

तीसरा टेस्ट भारत 237 रन से जीता

भारत ने शनिवार को शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरे क्रिकेट टेस्ट में वेस्टइंडीज को 237 रन से शिकस्त देकर चार मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। सेंट लूसिया में हुए इस टेस्ट का एक पूरा दिन बारिश की भेंट चढ़ गया था लेकिन गेंदबाजी इकाई के दमदार प्रदर्शन से भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को 47.3 ओवर में 108 रन के अंदर समेट दिया जिसे 87 ओवर में जीत के लिए 346 रन का लक्ष्य मिला था।
भारत ने चीन के सामने उठाया एनएसजी का मुद्दा

भारत ने चीन के सामने उठाया एनएसजी का मुद्दा

भारत ने जैश-ए-मोहम्मद के सरगना मसूद अजहर को संयुक्त राष्ट्र द्वारा प्रतिबंधित करने के कदम को बीजिंग द्वारा बाधित करने और एनएसजी में नई दिल्ली की सदस्यता के प्रयास का विरोध किए जाने के मुद्दे शनिवार को चीन के समक्ष उठाए।
अमेरिका में हुए अपमान के विरोध में शाहरूख को लौट आना चाहिए था: शिवसेना

अमेरिका में हुए अपमान के विरोध में शाहरूख को लौट आना चाहिए था: शिवसेना

अमेरिकी हवाईअड्डे पर बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरूख खान को रोके जाने के मुद्दे पर शिवसेना ने कहा है कि अमेरिका में एक और अपमान होने के बाद शाहरूख को स्वाभिमानी रुख दिखाते हुए भारत लौट आना चाहिए था। उनका यह कदम अमेरिका के मुंह पर एक तमाचा होता। शिवसेना ने कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसा हर बार होने के बावजूद यह सहिष्णु अभिनेता बार-बार अमेरिका जाते हैं।
अमजद अली खान को वीजा नहीं देने पर ब्रिटिश सांसद वाज ने मांगा स्पष्टीकरण

अमजद अली खान को वीजा नहीं देने पर ब्रिटिश सांसद वाज ने मांगा स्पष्टीकरण

भारतीय मूल के ब्रिटिश सांसद कीथ वाज ने सरोद उस्ताद अमजद अली खान को वीजा देने से इनकार किए जाने की खबर पर यह कहते हुए ब्रिटेन के गृह विभाग से स्पष्टीकरण मांगा कि इस फैसले से भारत-ब्रिटेन संबंध को गहरा नुकसान पहुंचेगा।
शाहरूख खान को लाॅस एंजिलिस हवाईअड्डे पर हिरासत में लिया गया

शाहरूख खान को लाॅस एंजिलिस हवाईअड्डे पर हिरासत में लिया गया

अभिनेता शाहरूख खान को एक बार फिर अमेरिका के एक हवाईअड्डे पर हिरासत में लिया गया है। पिछले सात साल में यह तीसरी बार है जब अमेरिकी आव्रजन अधिकारियों ने उन्हें रोका है। शाहरूख ने सोशल मीडिया के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर की है। लाॅस एंजिलिस हवाईअड्डे पर हिरासत में लिए जाने पर शाहरूख ने ट्वीट किया, :दुनिया में हालात के मद्देनजर: मैं सुरक्षा को समझता हूं और उसका सम्मान करता हूं लेकिन अमेरिकी आव्रजन में हर बार हिरासत में लिया जाना बेहद परेशान करने वाला है। भारत में अमेरिकी राजदूत रिचर्ड वर्मा ने शाहरूख खान से हिरासत में लिए जाने के लिए माफी मांगी। सरोकार जताने के लिए खान ने उन्हें शुक्रिया कहा।
अमेरिकन दुष्टता या नासमझी

अमेरिकन दुष्टता या नासमझी

‘महान’ अमेरिकी प्रशासन सात वर्षों में भारत के ही नहीं अंतरराष्ट्रीय पहचान बना चुके सुपर स्टार शाहरुख खान के नाम और चेहरे का ठीक से रिकार्ड नहीं रख पाया। अमेरिका के लास एंजलिस हवाई अड‍्डे पर आज शाहरुख खान को फिर से ‘प्रतिबंधित यात्री’ के नाम पर रोककर बिठा दिया गया।
हनीफ मोहम्मद की रूकी धड़कन को वापस लाये डॉक्टर

हनीफ मोहम्मद की रूकी धड़कन को वापस लाये डॉक्टर

महान पाकिस्तानी बल्लेबाज हनीफ मोहम्मद की धड़कन गुरुवार को छह मिनट के लिए रूक गयी थी और डाक्टरों ने उन्हें क्लीनिकल मृत घोषित कर दिया था। लेकिन छह मिनट बाद डाक्टरों को उनकी धड़कन वापस लाने में सफलता मिल गयी।
Advertisement
Advertisement
Advertisement