ऊपरी असम के पांगेरी में आज प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस द्वारा हवा में चलाई गई गोली से हाई वोल्टेज तार टूटकर नीचे गिर गया जिसकी चपेट में आने की वजह से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 अन्य लोग घायल हो गए।
नई दवाइयों के विकास, मेडिकल आधुनिक तकनीकों के उपलब्धता और मिर्गी से जुडी स्थिति के प्रति ज्यादा से ज्यादा जागरूकता रोगियों को सामान्य जिंदगी बिताने में काफी मदद कर रही है। मिर्गी दूसरा सबसे आम मस्तिष्क विकार है। भारत में प्रतिवर्ष 5 लाख नवजात शिशु मिर्गी की बीमारी के साथ जन्म ले रहे है। पिछले दशक में सिर की चोट लगने के कारण 20 फीसदी व्यस्कों में मिर्गी के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। भारत में तकरीबन 95 फीसदी लोग मिर्गी का इलाज ही नहीं करवा पाते जबकि 60 प्रतिशत शहरी लोग दौरा पड़ने के बाद डाॅक्टर से परामर्श लेते है और इस मामले में ग्रामीण भारतीय का प्रतिशत सिर्फ 10 फीसदी है।
आस्ट्रेलिया के न्यूजीलैंड के खिलाफ आज क्राइस्टचर्च में दूसरा टेस्ट जीतने के साथ ही भारत का तीसरी बार एक अप्रैल की समयसीमा तक नंबर एक टेस्ट टीम बने रहकर प्रतिष्ठित आईसीसी टेस्ट गदा हासिल करने का सपना भी चकनाचूर हो गया।
न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने शनिवार को आस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन सिर्फ 54 गेंदों में शतक जड़कर टेस्ट क्रिकेट में इतिहास रच दिया।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) में अब बीफ परोसे जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया के जरिये मुद्दे को और बढ़ा- चढ़ाकर पेश किया जा रहा है। हालांकि विश्वविद्यालय ने पूरे प्रकरण को एक साजिश बताया है वहीं दक्षिणपंथी संगठनों ने धरना प्रदर्शन शुरु कर दिया है।
हैदराबाद में पीएचडी छात्र रोहित वेमुला की खुदकुशी का विवाद अभी थमा भी नहीं था कि तमिलनाडु में तीन मेडिकल छात्राओं की कथित आत्महत्या का मामला सामने आया है। विल्लूपुरम में एक निजी मेडिकल कालेज की तीन छात्राओं ने अत्यधिक फीस के लिए प्रबंधन की प्रताड़ना के बाद एक कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। इस सिलसिले में चार व्यक्तियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
पठानकोट आतंकी हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सलविंदर सिंह को संदेह मुक्त घोषित कर दिया है। एनआईए का कहना है कि सिंह के लाई डिटेक्टर टेस्ट और अन्य जांचों में उनके खिलाफ कुछ भी प्रतिकूल नहीं मिला।
दिल्ली पुलिस ने कहा है कि कांग्रेस नेता शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत स्वाभाविक नहीं थी लेकिन उनके शरीर में कोई रेडियोधर्मी तत्व नहीं मिला है। उनके विसरा नमूनों की एफबीआई रिपोर्ट पर एम्स के मेडिकल बोर्ड के विश्लेषण के आधार पर पुलिस ने यह बात कही।