भारत ने देश के शहरी इलाकों के कार्यबल में महिलाओं की काफी कम भागीदारी में सुधार की जरूरत बताते कहा कि दुनिया भर में प्रभावी महिला सशक्तिकरण को लेकर अब भी काफी चुनौतियां हैं।
अमेरिका के एक न्यायाधीश ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रं के छह मुस्लिम बहुल देशों के नागरिकों पर संशोधित यात्रा प्रतिबंध लागू होने से कुछ ही घंटे पहले इस पर रोक लगा दी। ट्रंप ने इसे न्यायपालिका का अभूतपूर्व तरीके से अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाना बताया और आदेश को चुनौती देने की घोषणा की।
विधानसभा चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कई प्रसिद्ध हस्तियों एवं विदेशी नेताओं ने बधाई दी जिनमें अबु धाबी के शहजादे और गायिका लता मंगेशकर शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत ने राज्य विधानसभा में मुस्लिम प्रतिनिधित्व को भारी चोट पहुंचाई है। पिछली विधानसभा में जहां इस समुदाय से आने वाले विधायकों की संख्या 68 थी वहीं नई विधानसभा में यह संख्या घटकर सिर्फ 23 रह गई है। यानी करीब दो तिहाई मुस्लिम प्रतिनिधित्व नई विधानसभा में कम हो गया है।
संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार प्रमुख ने भारत समेत दुनियाभर में अपनी जगह हासिल करने के लिए महिलाओं द्वारा विश्व में चलाए गए आंदोलनों की प्रशंसा की। साथ ही, यह चेतावनी भी दी कि गत वर्षों में की गई प्रगति काफी नहीं है, इसे हल्के में नहीं लेना चाहिए।
कुछ दिन पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने यूपी के चुनावों में भाजपा द्वारा एक भी मुस्लिम को टिकट नहीं दिए जाने पर अफसोस जताया था और अब दो और केंद्रीय मंत्रियों ने पार्टी के इस फैसले को गलत करार दिया है।
उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में मुसलमानों से लगातार वोट की अपील कर रही बसपा सुप्रीमो मायावती ने रविवार को कहा कि राज्य में सपा के लगभग पांच साल और केन्द्र में भाजपा के पौने तीन वर्ष के कार्यकाल के दौरान दोनों की गलत नीतियों से प्रदेश की 22 करोड़ जनता नाराज है।
मणिपुर की पहली मुस्लिम महिला उम्मीदवार नाजीमा बीबी का कहना है कि उनके चुनाव लड़ने के खिलाफ फतवा जारी होने के बावजूद वह घरेलू हिंसा के खिलाफ अपनी लड़ाई और मुस्लिम महिलाओं के उत्थान के लिए अपने प्रयास जारी रखेंगी।