Advertisement

Search Result : "मुस्लिम अफसर"

मध्यप्रदेश : ईद पर हिंदू और दिवाली पर मुस्लिमों का अवकाश निरस्‍त

मध्यप्रदेश : ईद पर हिंदू और दिवाली पर मुस्लिमों का अवकाश निरस्‍त

मध्‍यप्रदेश में धर्म के आधार पर छुट्टी देने के आदेश के बाद हड़कंप मच गया है। नए आदेश में कहा गया है कि दीपावली पर मुस्लिमों और ईद के दिन हिन्दू कर्मचारी को अवकाश नहीं दिया जाएगा। मप्र ओपन स्कूल ने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के लिए यह नए आदेश जारी किए हैं। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने इस फैसले का विरोध किया है। उन्होंने इस फैसले को लोकतंत्र की हत्या करने वाला बताया।
बलूचिस्तान की विधानसभा ने पीएम मोदी की निंदा करते हुए प्रस्ताव पारित किया

बलूचिस्तान की विधानसभा ने पीएम मोदी की निंदा करते हुए प्रस्ताव पारित किया

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की विधानसभा ने बलूचिस्तान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों की निंदा करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया और संघीय सरकार से मामले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उठाने को कहा है।
दिग्विजय बोले, भागवत जी शुक्र है आेलंपिक में महिलाओं ने लाज बचा ली

दिग्विजय बोले, भागवत जी शुक्र है आेलंपिक में महिलाओं ने लाज बचा ली

राष्ट्रीय स्वयं सेवक प्रमुख मोहन भागवत ने आगरा में महिलाओं और उनके घरेलू कामकाज को लेकर बयान दिया था। जिस पर कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने निशाना साधा है। उन्‍होंने ट्वीट किया है कि मोहन भागवत जी ये तो ख़ैर मनाइये कि महिलाओं ने ओलंपिक खेलों में भारत की लाज रख ली, यदि आपका बस चले तो उन्हें चूल्हा चक्की से बाहर ही ना आने दो।
अल्‍पसंख्‍यक दर्जा : एएमयू ने कहा, केंद्र के बदले स्‍टैंड के पीछे राजनीति

अल्‍पसंख्‍यक दर्जा : एएमयू ने कहा, केंद्र के बदले स्‍टैंड के पीछे राजनीति

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) ने सुप्रीम कोर्ट में कहा है कि भाजपा नीत केंद्र सरकार ने अल्‍पसंख्‍यक मामले में जो स्टैंड बदला है, उसके पीछे राजनीतिक विचारधारा मुख्‍य वजह है। विश्वविद्यालय के मुताबिक, केंद्र का फैसला तर्कसंगत नहीं है, अनुचित है और राजनीतिक वजहों से लिया गया है।
तालकटोरा स्टेडियम में मना विश्व रक्षाबंधन दिवस

तालकटोरा स्टेडियम में मना विश्व रक्षाबंधन दिवस

दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में आज विश्व रक्षाबंधन दिवस मनाया गया जिसमें आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार और भाजपा की सांसद मीनाक्षी लेखी और विभिन्न धर्मों से जुड़े धर्मगुरू और विद्वान भी शामिल हुए।
यूपी में आेवैसी का दलित-मुस्लिम पर जोर, मायावती से चाहते हैं गठजोड़

यूपी में आेवैसी का दलित-मुस्लिम पर जोर, मायावती से चाहते हैं गठजोड़

इस बार यूपी चुनाव में सवर्ण बनाम दलित का मुद्दा अहम होने जा रहा है। राज्‍य में जारी इस मुहिम में बसपा और भाजपा आमने-सामने है। इसी कड़ी में आल इंडिया मजलिस इत्तेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष सांसद असदउद्दीन ओवैसी ने मायावती के साथ मिलकर चुनाव लड़ने की मंशा व्‍यक्‍त की है। ओवैसी ने लखनऊ पहुंंचकर मुसलमानों और दलितों से मुलाकात कर उनके साथ भोजन भी किया है।
2 साल से हो रहे हमले, कुंभकर्ण की नींद के बाद मोदी को वोटों ने जगाया : मायावती

2 साल से हो रहे हमले, कुंभकर्ण की नींद के बाद मोदी को वोटों ने जगाया : मायावती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अपराधी तत्‍वोंं के गोरक्षकों की निंदा करने संबंधी बयान के बाद बसपा प्रमुख मायावती ने पीएम की आलोचना की है। मायावती ने सोमवार को गोरक्षकों पर दिए बयान को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि दो साल से गोरक्षक मुस्लिमों और दलितों को निशाना बना रहे थे और प्रधानमंत्री मोदी कुंभकर्ण की तरह सो रहे थे। मायावती नेे कहा कि अब अचानक दलितों और मुस्लिमों के वोटों की चिंता आई तो मोदी इस तरह का बयान दे रहे थे।
अमेरिका: खान पर ट्रंप की टिप्पणी से सिख मरीन का परिवार आहत

अमेरिका: खान पर ट्रंप की टिप्पणी से सिख मरीन का परिवार आहत

एक पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी सैनिक के माता पिता के समर्थन में अपनी आवाज उठाते हुए शहीद हुए एक सिख मरीन के परिजनों ने कहा है कि वे डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणियों से आहत हैं और यह राजनीतिक खेल खेलने के समान है।
जज्‍बा : बुलंदशहर की पीड़िता बनना चाहती है आईपीएस अफसर

जज्‍बा : बुलंदशहर की पीड़िता बनना चाहती है आईपीएस अफसर

जनमानस को झकझोर देने वाले उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर कांड में दुष्‍कर्मियों का शिकार हुई 14 साल की पीड़िता ने कहा है कि वह आर्इपीएस अफसर बनना चाहती है। पुलिस के दो काउंसलरों से पीड़िता ने अपने मन की बात कही लेकिन गैंग रेप के बाद उसकी मानसिक अवस्‍था कैसी है इसकी स्‍टडी की जा रही है।
दिवंगत मुस्लिम अमेरिकी सैनिक के पिता पर हमला बोल चौतरफा घिरे ट्रंप

दिवंगत मुस्लिम अमेरिकी सैनिक के पिता पर हमला बोल चौतरफा घिरे ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध में मारे गए मुस्लिम अमेरिकी सैनिक के पिता को फटकारते हुए कहा कि उन्होंने हजारों रोजगारों का सृजन किया है और सवाल उठाया कि क्या सैनिक की मां को कभी बोलने की भी इजाजत दी जाती है। सैनिक के पिता ने रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार ट्रंप के बारे में टिप्पणी करते हुए कहा था कि उन्होंने देश के लिए कोई बलिदान नहीं दिया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement