Advertisement

Search Result : "मुरारी लाल गुप्ता"

बंगाल चुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच कल होगा पांचवे चरण का मतदान

बंगाल चुनाव: कड़ी सुरक्षा के बीच कल होगा पांचवे चरण का मतदान

पश्चिम बंगाल में कल शनिवार को राज्य विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण के लिए मतदान होगा। चुनाव आयोग ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। चुनाव से पहले सभी 53 निर्वाचन क्षेत्रों में केंद्रीय एवं राज्य पुलिस बल के 90,000 कर्मी तैनात कर दिए जाएंगे।
जेएनयू विवाद: उमर और दो अन्य निष्कासित, कन्हैया पर लगा जुर्माना

जेएनयू विवाद: उमर और दो अन्य निष्कासित, कन्हैया पर लगा जुर्माना

जेएनयू प्रशासन ने 9 फरवरी को विश्वविद्यालय परिसर में हुए एक विवादास्पद कार्यक्रम के मामले में कार्रवाई करते हुए उमर खालिद और दो अन्य छात्रों को अलग-अलग अवधि के लिए निष्कासित कर दिया और कन्हैया कुमार पर 10,000 रूपये का जुर्माना लगाया है।
गुड़गांव का नाम अब होगा गुरु ग्राम

गुड़गांव का नाम अब होगा गुरु ग्राम

पूरी दुनिया में अपने कॉल सेंटरों, बड़े-बड़े मॉल और बड़ी कंपनियों के केंद्र के रूप में प्रसिद्ध गुड़गांव अब नए नाम से पहचाना जाएगा। हरियाणा सरकार ने गुड़गांव शहर का नाम बदलकर गुरु ग्राम करने का फैसला किया है।
नीतीश बने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, शरद करते रहेंगे मार्गदर्शन

नीतीश बने जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, शरद करते रहेंगे मार्गदर्शन

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज जदयू के नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए। इस पहल के जरिये कुमार का पार्टी पर पूर्ण नियंत्रण स्थापित हो गया है और बिहार से बाहर पार्टी के प्रसार की कोशिशों और 2019 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर इसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पलट गईं सिद्धू की पत्नी, कहा भाजपा में ही हूं

पलट गईं सिद्धू की पत्नी, कहा भाजपा में ही हूं

अप्रैल फूल डे पर फेसबुक के माध्यम से भाजपा छोड़ने की घोषणा करने वाली पंजाब भाजपा की मुख्य संसदीय सचिव नवजोत कौर सिद्धू ने आज कहा कि सब कुछ ठीक है और वह पार्टी में बनी हुई हैं। अमृतसर से भाजपा के पूर्व सांसद और क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर ने कहा कि उनकी शिकायतें दूर कर दी गई हैं।
प्रत्यूषा खुदकुशी मामला: बाॅयफ्रेंड राहुल अस्पताल में भर्ती

प्रत्यूषा खुदकुशी मामला: बाॅयफ्रेंड राहुल अस्पताल में भर्ती

टीवी अभिनेत्री प्रत्यूषा बनर्जी के अपने घर में मृत पाए जाने के दो दिन बाद आज उनके बाॅयफ्रेंड राहुल राज सिंह को पुलिस की पूछताछ के दौरान सांस लेने में दिक्कत होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रत्यूषा की कथित खुदकुशी के मामले में पुलिस उससे दूसरे दिन पूछताछ कर रही थी।
दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति दोषी, विपक्ष ने छेड़ा महाभियोग का अभियान

दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति दोषी, विपक्ष ने छेड़ा महाभियोग का अभियान

दक्षिण अफ्रीका की शीर्ष अदालत ने आज अपने फैसले में कहा कि राष्ट्रपति जैकब जुमा ने अपने निजी घर की मरम्मत कराने और उसे खुबसूरत बनाने के लिए सरकारी खजाने से लिए गए लाखों डॉलर अदा नहीं करने की वजह से संविधान का उल्लंघन किया है जिसके बाद विपक्ष ने सांसत में पड़े जुमा के खिलाफ महाभियोग का अभियान छेड़ दिया।
हरियाणा: विधेयक पारित, जाटों समेत पांच अन्य जातियों को आरक्षण

हरियाणा: विधेयक पारित, जाटों समेत पांच अन्य जातियों को आरक्षण

हरियाणा विधानसभा ने आज सर्वसम्मति से जाटों और पांच अन्य समुदायों को सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण प्रदान करने से संबंधित विधेयक को पारित कर दिया। यह विधेयक जाट समुदाय द्वारा दी गई 3 अप्रैल की समय-सीमा से पहले पारित किया गया है। समुदाय ने पिछले महीने हिंसक आंदोलन छेड़ दिया था।
Advertisement
Advertisement
Advertisement