कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को वायरल बुखार के बाद सोमवार शाम दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।
मशहूर शायर मुनव्वर राणा ने पड़ोसी पाकिस्तान के साथ रिश्तों में उपजी कड़वाहट दूर करने की वकालत करते हुए कहा है कि संगीत, साहित्य और कला के आदान-प्रदान के जरिए भारत को अपनी खिड़कियां और दरवाजे खुले रखने चाहिए।
जासूसी रैकेट की जड़ें कितनी गहरी हैं इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसके तार अब राजनेताओं से जुड़ रहे हैं। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने इस मामले में शनिवार को समाजवादी पार्टी के एक सांसद के पीए को हिरासत में लिया है। दिल्ली पुलिस ने अब तक इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है।
आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री न सिर्फ दुनिया भर में बल्कि खुद अपने ही देश में घिरते जा रहे हैं। आतंकवाद के खिलाफ कड़ा कदम न उठाने और उसे संरक्षण देने का आरोप झेल रही पाकिस्तानी सरकार से सत्तारूढ़ पार्टी के ही एक सांसद ने सवाल पूछा, आखिर हाफिज सईद ऐसे कौन से अंडे देता है जिसकी वजह से हमने उसे पाल रखा है।
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने अपने जनाधार को बढ़ाने के लिए दूसरे दलों के असंतुष्ट नेताओं को जोड़ना शुरु कर दिया है। इस क्रम में पार्टी ने बसपा के पूर्व सांसद जगदीश राणा को अपने साथ जोड़ लिया है।
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले से एक स्कूल शिक्षक को आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक यह चौथी गिरफ्तारी है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (अपराध) रवीन्द्र यादव ने जानकारी दी है कि आरोपी की पहचान साबर के रूप में हुई है जो राजौरी के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक है।
मुजफ्फरनगर दंगे के मामले में अदालत में नहीं पेश होने पर एक स्थानीय अदालत ने केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान समेत भाजपा के कई नेताओं के विरुद्ध जमानती वारंट जारी किया।
देश में बढ़ती धार्मिक असहिष्णुता के विरोध में पिछले दिनों अपना साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटाने वाले मशहूर शायर मुनव्वर राना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बुलावे पर जल्द ही उनसे मुलाकात करेंगे।
पिछले कुछ दिनों से पुरस्कार लौटा रहे लेखकों की सूची में नया नाम शायर मुनव्वर राणा का जुड़ गया है। इस मौके पर उन्होंने कहा, विरोध दर्ज कराने का इससे मजबूत और कोई जरिया नहीं है।
खुलना से ढाका की ओर मैंने जब रवानगी डाली तो दिन के दो बज रहे थे। खुलना से ढाका की दूरी मात्र 132 किलोमीटर है। लेकिन यह 132 किलोमीटर का सफर तय करने में मुझे पूरे नौ घंटे लगे। बीच में गंगा नदी को भी पार करना होता है, जो यहां आकर पद्मा बन जाती है। इस नदी पर कोई पुल नहीं है। बस, ट्रक, रिक्शे, सभी एक बड़े शिप पर सवार होते हैं और फिर उस पार पहुंचा दिए जाते हैं।