सितंबर 2015 में दादरी के बिसाड़ा गांव में अखलाक नाम के शख्स को घर में बीफ होने के शक में भीड़ ने मार दिया था। उसके लड़के दानिश को भी बुरी तरह पीटा गया था।
उत्तर प्रदेश की विधानसभा में मिला संदिग्ध पाउडर विस्फोटक नहीं था। इसका खुलासा आगरा फॉरेंसिक लैब की जांच के बाद सामने आई एक्सप्लोसिव रिपोर्ट में हुआ है। आगरा लैब में जांच से पहले राज्य सरकार की तरफ से बताया गया था कि विधानसभा में मिला संदिग्ध पाउडर PETN विस्फोटक है।
अचल कुमार ज्योति को आज देश का अगला मुख्य चुनाव आयुक्त नियुक्त किया गया है। वह छह जुलाई को वर्तमान मुख्य चुनाव आयुक्त नसीम जैदी की जगह लेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब 64 वर्षीय ज्योति राज्य के मुख्य सचिव थे।