वरिष्ठ पत्रकार दिलीप पड़गांवकर का निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार थे। पड़गांवकर जम्मू-कश्मीर के संबंध में तीन सदस्यीय वार्ता समूह के सदस्य भी थे।
मध्यप्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नरेश यादव का लखनऊ के पीजीआई अस्पताल में मंगलवार को निधन हो गया। आधिकारिक जानकारी के अनुसार 90 वर्षीय यादव लंबेे समय से बीमारी थे। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।
अमेरिका के आम चुनाव में भारतीय मूल के चार अमेरिकी उम्मीदवार आज कांग्रेस के लिए निर्वाचित हो गए जबकि पांचवें उम्मीदवार के मामले में मतों की पुनर्गणना कराई जा रही है।
अमेरिका में भारतीय-अमेरिकी इतिहास बनाते दिख रहे हैं क्योंकि इस समुदाय से रिकॉर्ड संख्या में लोगों के इस बार के आम चुनाव में निर्वाचित होने की पूरी संभावना है। देश की आबादी में करीब एक प्रतिशत इस समुदाय के लोग हैं।
महात्मा गांधी के पोते कनुभाई का सोमवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। आज सूरत में उनका अंतिम संस्कार किया गया। कांग्रेस और भाजपा के कई नेताओं के साथ सैकड़ों लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
वरिष्ठ पत्रकार एवं टीवी एंकर गिरीश निकम का आज दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके सहयोगियों के अनुसार निकम (59) ने स्टूडियो में एक कार्यक्रम की शूटिंग के बाद बेचैनी की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।
उद्योगपति मुकेश अंबानी लगातार नौंवे साल देश के सबसे अमीर व्यक्ति का तमगा हासिल करने में सफल रहे हैं। फोर्ब्स इंडिया के अनुसार अंबानी की कुल संपत्ति तेजी से बढ़ती हुई 22.7 अरब डॉलर पर पहुंच गई। इस तरह अंबानी की परिसंपत्तियां एस्टोनिया की सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के बराबर हो गई।
नयी दूरसंचार सेवाप्रदाता कंपनी रिलायंस जियो का वेलकम ऑफर केवल तीन दिसंबर से पहले सिम लेने वालों को ही मिलेगा। इस ऑफर के तहत कंपनी 31 दिसंबर तक मुफ्त वॉयस काल और मुफ्त इंटरनेट की सुविधा दे रही है। उद्योगपति मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज ने पिछले महीने चार सितंबर को जियो के साथ दूरसंचार क्षेत्र में प्रवेश किया था और उससे जुड़ने वाले ग्राहकों के लिए इस ऑफर की पेशकश की थी।