कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को बसपा के हाथी को धन खाने वाला और सपा की साइकिल को पंक्चर बताते हुए तकदीर बदलने के लिए जनता से हाथ का साथ देने को कहा।
कपिल शर्मा की शिकायत पर बवाल हो गया। शिवसेना के नेता बौखला गए, क्योंकि मुंबई महानगरपालिका पर वर्षों से उनका राज है और कुछ समय बाद नए चुनाव होने वाले हैं। आदरणीय सैनिक-सेनापति ही नहीं भाजपा नेता तक कहने लगे कि आरोप लगाने वाले कपिल शर्मा को भी सजा हो सकती है, क्योंकि कानून के अनुसार रिश्वत देने वाला भी अपराधी है।
रिश्वतखोरी को लेकर कॉमेडियन कपिल शर्मा के ट्वीट को लेकर राजनीति गरमा गई है। भाजपा ने कपिल शर्मा को आड़े हाथों लिया है और इस मसले को लेकर कपिल के घर के बाहर धरने की तैयारी चल रही है। जबकि, इससे पहले उनके घर के बाहर एमएनएस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की थी।
गणेश चतुर्थी पर शुरू हुए दस दिवसीय गणेश उत्सव का समापन अनंत चतुर्दशी पर होगा। मुंबई में गणपति उत्सव नाम से प्रसिद्ध इस त्योहार में हर मुंबईकर डूबा रहता है।
राशन कार्ड बनवाने के नाम पर नशीला पदार्थ खिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार की तुलना महात्मा गांधी, जवाहरलाल नेहरू से करने वाले आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता आशुतोष के खिलाफ मुंबई में शिकायत दर्ज कराई गई है।
17 साल की मालविका राज जोशी के पास 10 वीं या 12वीं की स्कूली डिग्रियां तो नहीं हैं लेकिन उनका दाखिला अमेरिका के प्रतिष्ठित मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलाॅजी एमआइटी में हो रहा है। दरअसल मालविका कंप्यूटर प्रोग्राम में काफी तेज हैं और उन्हें यह विषय बहुत पसंद है। मालविका की मां एक एेसी महिला हैं जो सर्टिफिकेट से ज्यादा ज्ञान को तवज्जो देती हैं और एक अलग तरह का रास्ता चुनने में यकीन रखती हैं।
मुंबई के मझगांव गोदी में स्कॉरपीयन पनडुब्बी निर्माण परियोजना के बारे में संवेदनशील दस्तावेज हैकिंग कर लीक करने के गठित उच्च स्तरीय जांच समिति 20 सितंबर तक अपनी रिपोर्ट रक्षा मंत्री मनोहर पर्रीकर को सौंप देगी। इस घटना को लेकर पहली बार टिप्पणी करते हुए नौसेना प्रमुख एडमिरल सुनील लांबा ने कहा कि यह मामला ज्यादा चिंताजनक नहीं है। हालांकि, इस घटना को रक्षा मंत्रालय ने गंभीरता से लिया है।
यमन की राजधानी अदन में एक सैन्य प्रशिक्षण केंद्र पर आत्मघाती हमले में 60 लोगों की मौत हो गई। इस हमले की जिम्मेदारी आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट ने ली है।
मुंबई की हाजी अली दरगाह में अब महिलाओं को भी प्रवेश मिल सकेगा। बॉम्बे हाई कोर्ट ने अपने एक ऐतिहासिक फैसलेे में दरगाह ट्रस्ट की ओर से दरगाह के भीतरी गर्भगृह में महिलाओं के प्रवेश पर पाबंदी को अनावश्यक माना और उस पर लगा प्रतिबंध हटा दिया। इस ऐतिहासिक फैसले के बाद अब महिलाएं दरगाह में चादर चढ़ा सकेंगी।