उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा है कि अगले चुनावों में प्रदेश की जनता बदलाव के लिए वोट देगी और उसकी पहली पसंद भाजपा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को भाजपा के नए कार्यालय की आधारशिला रखी। दीनदयाल उपाध्याय मार्ग के प्लॉट नंबर- 6 पर अगले दो वर्षों में नया हाईटेक दफ्तर बनकर तैयार हो जाएगा। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि नया मुख्यालय राष्ट्रहित को समर्पित होगा। उन्होंने कहा कि लोकलुभावनी बात से भीड़ मिल जाती है पर संगठन नहीं मिलता। पीएम ने कहा कि भाजपा देश के सामने यह मिसाल रखेगी कि बिना परिवारवाद के संगठन कैसे काम करता है।
ज्ञानपीठ तथा पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित पंजाबी साहित्यकार प्रोफेसर गुरदयाल सिंह (83) का बठिंडा के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। सोशल मीडिया पर गुरुदयाल सिंह को कुछ इस प्रकार याद किया गया-
अमेरिका राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने मीडिया पर निशाना साधा है। पेनसिल्वेनिया में उन्होंने संवाददाताओं को "मानवता का सबसे न्यूनतम रूप" कहा और दावा किया कि मीडिया उनके पीछे पड़ गया है, डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के लिए काम कर रहा है। ट्रम्प ने रविवार को ट्विट किया कि अगर घृणित और भ्रष्ट मीडिया मुझे ईमानदारी से कवर करे और मेरी कही बातों का गलत मतलब न निकाले तो मैं कहूंगा कि हिलेरी क्लिंटन से 20 फीसद आगे रहूंगा।
आतंकवादियों द्वारा अपने दुष्प्रचार के लिए सोशल मीडिया का व्यापक इस्तेमाल करने और इससे नए खतरों के उभरने के मद्देनजर गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने आज कहा है कि राजग सरकार आतंकरोधी कानूनों को मजबूत करने और अंडर कवर अभियानों के लिए कानूनी संरक्षण प्रदान करने की तैयार कर रही है।
सोशल मीडिया के क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियों को 5 अक्टूबर को आउटलुक सोशल मीडिया अवार्ड दिए जाएंगे। पत्रकारिता के प्रमुख स्तंभों में शुमार आउटलुक समूह की अंग्रेजी पत्रिका आउटलुक के स्थापना के 20 साल पूरे होने पर यह अवार्ड समारोह आयोजित किया जाएगा।
जी मीडिया कॉर्पोरेशन जेडएमसीएल जल्द ही अपना अंग्रेजी न्यूज चैनल ला रहा है। संभवतः इसी 15 अगस्त को दर्शक इस नए चैनल से रूबरू हो सकेंगे। इस काम के लिए रोहित गांधी को कंटेट एडिटर बनाया गया है। वह ब्रॉडकास्ट और खबरों से संबंधित काम देखेंगे।
सोशल मीडिया पर अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के बाद यदि किसी को सबसे अधिक फॉलो किया जाता है, तो वो है हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। मोदी अभी कम से कम तीन साल और इस पद पर बने रहेंगे जबकि ओबामा का कार्यकाल अागामी छह माह में खतम होने वाला है।
आतंकी संगठन हिजबुल मुजाहिदीन प्रमुख सैयद सलाउद्दीन ने कहा कि कश्मीर के मुद्दे पर भारत-पाकिस्तान में परमाणु युद्ध हो सकता है। सलाउद्दीन ने भारत को ये धमकी कराची में जमात-ए-इस्लामी नेताओं की कश्मीर मु्द्दे पर हुई संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस के दौरान दी।