Advertisement

Search Result : "मीडिया उद्योग"

यूपी: बजरंग दल के हथियार प्रशिक्षण शिविर के बचाव में उतरे नाईक

यूपी: बजरंग दल के हथियार प्रशिक्षण शिविर के बचाव में उतरे नाईक

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में दक्षिणपंथी संगठन बजरंग दल द्वारा अपने कार्यकर्ताओं के लिए हथियार प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने का राज्यपाल राम नाईक ने बचाव किया है। अयोध्या में बजरंग दल के प्रबंधन वाले कुछ विद्यालयों में आयोजित शिविरों में भगवा कार्यकर्ताओं के हाथों में राइफल, हथियार और लाठियों वाले फोटो सोशल मीडिया और खबरिया चैनलों पर प्रसारित होने के बाद यह मामला सामने आया।
उद्योग जगत की राय,जीएसटी के लिए राजनीतिक सहमति पर ध्यान दे सरकार

उद्योग जगत की राय,जीएसटी के लिए राजनीतिक सहमति पर ध्यान दे सरकार

भारत में उद्योग जगत के अग्रणी नेत्वकर्ताओं ने राय दी है कि लंबे समय से अटके वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) विधेयक को पारित कराने के लिए सरकार राजनीतिक सहमति बनाने पर ध्यान दे। केंद्र में नरेंद्र मोदी सरकार की दूसरी वर्षगांठ पास आने के बीच उद्योग जगत के नेताओं ने सोमवार को कहा कि सरकार को अब जीएसटी पर आम सहमति बनाने और गैर विधायी सुधारों में गति लाने पर ध्यान देना चाहिए।
मोदी को एसोचैम के 7 नंबर, कहा टैक्स विवाद, बैंकिंग प्रणाली पर बहुत काम बाकी

मोदी को एसोचैम के 7 नंबर, कहा टैक्स विवाद, बैंकिंग प्रणाली पर बहुत काम बाकी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर उद्योग मंडल एसोचैम ने कहा कि इस सरकार को टैक्स विवादों और बैंकिंग प्रणाली में फंसे हुए कर्ज पर ‘अभी बहुत कुछ करने की जरूरत’ है।
'पाकिस्तान को साधने के काम आएगा ईरान'

'पाकिस्तान को साधने के काम आएगा ईरान'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ईरान दौरे से बहुत उम्मीदें हैं। इस यात्रा को अतिमहत्वपूर्ण यात्रा के मद्देनजर देखा जाना चाहिए। इस दौरान उद्योग, व्यापार और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी कई संभावनाओं पर विचार और समझौते होने की उम्मीद है। ये समझौते भारत और ईरान को और करीब लाएंगे।
नेतृत्व परिवर्तन की खबरों को आनंदी बेन ने बताया मीडिया की उपज

नेतृत्व परिवर्तन की खबरों को आनंदी बेन ने बताया मीडिया की उपज

गुजरात की मुख्यमंत्री आनंदी बेन पटेल ने सूबे में नेतृत्व परिवर्तन की खबरों को मीडिया की उपज करार दिया है। उन्होंने उनके और नितिन पटेल के सोमवार के दिल्ली दौरे को नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को मीडिया के दिमाग की उपज बताया है।
‘भारत में मीडिया के लिए खतरनाक माहौल’

‘भारत में मीडिया के लिए खतरनाक माहौल’

भारत पत्रकारों पर हमले के मामले में विश्व में 13वें नंबर पर है और भारत में उत्तर प्रदेश इस मामले में पहले नंबर एक पर। हाल ही में झारखंड में पत्रकार अखिलेश प्रताप सिंह और उसके बाद बिहार के सीवान जिले में पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या ने देश में पत्रकारों की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिए हैं।
स्वामी का आरबीआई गवर्नर पर हमला, बोले वापस शिकागो भेजो

स्वामी का आरबीआई गवर्नर पर हमला, बोले वापस शिकागो भेजो

अपने आरोपों से देश की राजनीति में भूचाल लाने वाले भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने गुरूवार को रिजर्व बैंक के गवर्नर रघुराम राजन पर हमला बोला। स्वामी ने राजन को देश में बेरोजगारी और उद्योग जगत के पतन के लिए जिम्मेदार ठहराते हुए उन्हें पद से हटाने की मांग की।
महाराष्ट्र में कांग्रेस का सोशल मीडिया अभियान

महाराष्ट्र में कांग्रेस का सोशल मीडिया अभियान

इसी महीने 17 मई को महाराष्ट्र कांग्रेस की ओर से पुणे के कांग्रेस भवन में ‘सोशल मीडिया और राजनीतिक विमर्श’ नामक विषय पर सेमिनार आयोजित किया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता

सोशल मीडिया पर बधाईयों का तांता

आज सोशल मीडिया पर सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम छाए हुए हैं। यानी टॉप ट्रेंड कर रहे हैं। हर ओर से परीक्षा में अव्वल आने वालों को बधाइयां मिल रही हैं। फेसबुक और टि्वटर पर मुबारकों का तांता लगा हुआ है।
आरएसएस समर्थक पत्रिका ने कोसा मीडिया को

आरएसएस समर्थक पत्रिका ने कोसा मीडिया को

हेलीकॉप्टर करार के मुद्दे पर अपने पक्ष में रिपोर्टिंग के लिए अगस्ता वेस्टलैंड कंपनी की ओर से पत्रकारों को कथित तौर पर मैनज करने की खबरों के बीच राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) समर्थक एक पत्रिका ने कहा है कि मीडिया में बहुत ज्यादा गिरावट आई है। इस पत्रिका ने कहा कि मीडिया को अपनी विश्वसनीयता खत्म होने से बचाने के लिए आत्म-नियंत्रण की जरूरत है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement