साड़ी हर स्त्री की प्रिय वस्तु में से एक है। शायद ही ऐसी कोई महिला हो जिसे साड़ी से प्रेम न हो। अब यही साड़ी कुछ महिलाओं का जीवन भी संवार रही है। अमेरिका की एक डिजाइनर ने पुरानी जरी की साड़ी से पश्चिम बंगाल और बिहार की सेक्स वर्कर के जीवन में जरी की चमक भर दी है।
पत्रकार से फिल्म निर्देशक बने विनोद कापड़ी की पहली फिल्म मिस टनकपुर हाजिर हो बॉक्स ऑफिस के कमाई के रिकॉर्ड तोड़ पाएगी या नहीं यह तो वक्त बताएगा, लेकिन अपनी पहली ही फिल्म में विनोद कापड़ी ने बता दिया है कि यह एक जरूरी फिल्म है।
सिनेमाघरों में धूम मचा रही हॉलीवुड फिल्म जुरासिक वर्ल्ड में एक ऐसे पार्क की परिकल्पना की गई है जिसमें आप डायनासोर की दुनिया को नजदीक से देख सकते हैं और अब ऐसा पर्दे से बाहर हकीकत की दुनिया में संभव होने जा रहा है। फर्क सिर्फ इतना है कि हकीकत की दुनिया में दिखने वाले ये विशालकाय जीव त्रिआयामी तकनीक और रोबोटिक तकनीक से निर्मित होंगे।
आने वाली फिल्म एंड मैन की धूम मची हुई है। लेकिन चर्चा है कि एंट मैन जैसी हरकतें करता है वह काफी कुछ स्पाइडर मैन से मिलती जुलती हैं। अभी फिल्म प्रदर्शित नहीं हुई है लेकिन चर्चा चल पड़ी है कि अगर एंट मैन भी स्पाइडर मैन की तरह ही स्टंट दिखाएगा तो फिर नए सुपरहीरो की क्या जरूरत है।
एक हिंदी कहावत है, देर आए दुरुस्त आए। लगता है सुष्मिता सेन को यह कहावत अब पता लगी है। हालांकि यह कहावत का कमाल है या बॉलीवुड में अंगूर खट्टे हो चले हैं, यह तो वही जानें लेकिन खबर है कि वह एक बांग्ला फिल्म में काम करने जा रही है।
दिल्ली की सुंदरी अदिति आर्य ने मुंबई के यशराज स्टूडियो में एक रंगारंग समारोह में एफबीबी फेमिना मिस इंडिया विश्व का 2015 का खिताब जीता। अफरीन राचेयल वाज पहली उपविजेता जबकि वर्तिका सिंह दूसरी उपविजेता रहीं।
मौजूदा विश्व कप की सफलता से उत्साहित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के सीईओ डेविड रिचर्डसन ने आज कहा कि यह खेल के इतिहास की सबसे अधिक देखी गई क्रिकेट प्रतियोगिता है और भारत तथा आस्ट्रेलिया के बीच हुए सेमीफाइनल मुकाबले में अब तक सर्वाधिक दर्शक मिले।