कहावत है जब जहाज डूबता है तो सभी साथ छोडक़र भागने लगते हैं। कुछ इसी तरह का आलम दिल्ली कांग्रेस पार्टी का हो गया है। दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष के पार्टी छोड़ने के बाद अब कई और बड़े नेताओं के पार्टी छोड़ने की चर्चा है। बताया जाता है कि इन नेताओं का कार्यक्रम अभी गुप्त रखा गया है और यह नेता भाजपा आलाकमान के संपर्क में हैं।
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री व पूर्व दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो गए। इसके अलावा दिल्ली युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अमित मलिक भी भाजपा में शामिल हुए हैं। पिछले चार महीने के दौरान यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष रीता बहुगुणा व उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल आर्य भी भाजपा में शामिल हुए थे।
कुछ ही महीनों के अंतर पर एक और बेटी की सफलता से जिले में एक बार फिर उत्साह और खुशियों की लहर दौड़ गई और लोग उसके स्वागत और दुआएं देने के लिए उमड़ पड़े। वायस ऑफ इंडिया किड्स की विजेता निष्ठा शर्मा की खुशियों की महक अभी वातावरण मौजूद ही थी कि इसी बीच जिले की एक दूसरी बेटी शताक्षी के मिस इंडिया, 2017 की फाइनलिस्ट चुने जाने के बाद शहर आने पर न केवल उसका जोरदार स्वागत हुआ, बल्कि उसे और परिवार को बधाई देने के लिए लोगों का तांता लग गया।
आत्मकथा लिखने में मसरूफ दिग्गज लेखक रस्किन बॉन्ड को उम्मीद है कि उनकी आत्मकथा से युवा लेखकों को मदद मिलेगी। कोलकाता के विक्टोरिया मेमोरियल में टाटा स्टील कोलकाता लिटरेरी में एक सत्र के दौरान बॉन्ड ने यह बात कही। उन्होंने बातचीत में फिल्म अभिनेता सलमान खान का मजाक भी उड़ाया।