बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक लाख पच्चीस हजार के विशेष पैकेज की घोषणा की थी तो यह सवाल उठा था कि आखिर इतना बड़ा पैकेज किस मद में दिया जाएगा। चुनाव बीत गया और योजनाओं की लंबी फेहरिस्त भी तैयार हो गई लेकिन केंद्र ही इस सौगात पर ग्रहण ही लगा हुआ है। बिहार के कोटे से केंद्र सरकार में आठ मंत्री शामिल है जिनमें तीन कैबिनेट, दो स्वतंत्र प्रभार और तीन राज्यमंत्री हैं। स्वतंत्र प्रभार के मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान हैं तो उड़ीसा से लेकिन बिहार के कोटे से राज्यसभा सदस्य हैं।
बसपा प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को राज्यसभा में केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। मायावती ने कहा कि जो जातिवादी मानसिकता कांग्रेस पार्टी व उनकी सरकारों की हुआ करती थी, वही बुरा व गलत रवैया वर्तमान भाजपा सरकार का भी बना हुआ है। मायावती ने कहा कि उन्होने जो सवाल पूछा था उसका सही जवाब नहीं मिला।
बजरंगी भाईजान की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर भले ही कमाई के सारे रेकॉर्ड तोड़ देती हों, उनके चाहने वाले हर बार उन्हें ही श्रेष्ठ अभिनेता की ट्रॉफी उठाए देखना चाहते हों मगर खुद सलमान ऐसा नहीं चाहते।
नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले निचली अदालत में लंबित कार्यवाही निरस्त करने के दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप करने से आज इंकार कर दिया। लेकिन सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बारे में उच्च न्यायालय की चुनिन्दा टिप्पणियों को हटा दिया।
पाकिस्तान सरकार फिल्म अभिनेता अनुपम खेर को वीजा देने को तैयार है। लेकिन अब अनुपम खेर ने ही पाकिस्तान जाने से मना कर दिया है। हालांकि, नई दिल्ली में पाकिस्तान के उच्चायुक्त ने दावा किया कि अनुपम खेर ने कभी वीजा आवेदन दिया ही नहीं इसलिए उन्हें वीजा जारी करने या मना करने का सवाल ही नहीं उठता। इस पर भी खेर ने पलटवार किया है।
जैसे ही पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कारों की घोषणा हुई वैसे ही सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गईं। खासकर फिल्म अभिनेता अनुपम खेर को पद्म भूषण दिए जाने पर सोशल मीडिया पर उन्हें आड़े हाथों लिया जा रहा है। बीते महीनों में जब दादरी कांड और असहिष्णुता वाले मुद्दे पर अवॉर्ड वापसी अभियान चल रहा था तो अनुपम खेर के नेतृत्व में दिल्ली में इस अभियान के खिलाफ एक मार्च निकाला गया था। खेर ने देश में बढ़ती असहिष्णुता के विरोध में अवॉर्ड लौटाए जाने की मुहिम को गलत बताया था। हालांकि आज खेर ने पद्म भूषण के लिए चुने जाने को जिंदगी की सबसे बड़ी खबर बताया।
पठानकोट आतंकी हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सलविंदर सिंह को संदेह मुक्त घोषित कर दिया है। एनआईए का कहना है कि सिंह के लाई डिटेक्टर टेस्ट और अन्य जांचों में उनके खिलाफ कुछ भी प्रतिकूल नहीं मिला।
पठानकोट से तीन अज्ञात लोगों द्वारा किराए पर ली गई टैक्सी का चालक हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में मृत मिला है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने आज अलर्ट जारी किया है।