बॉलीवुड के बाजीराव रणवीर सिंह आज अपना 31वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर अपने स्टाइल और लुक्स से लाखों दिलों पर राज करने वाले रणवीर ने अब पेरिस के ग्रेविन वैक्स म्यूजियम में भी अपनी जगह बना ली है।
उत्तर प्रदेश की पिछली अखिलेश यादव सरकार के कार्यकाल का एक बड़ा खुलासा हुआ है। उस दौरान यूपी का गौ सेवा आयोग मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव की संस्था ‘जीव आश्रय’ पर काफी मेहरबान रहा।
दिल्ली में किराए के घर में रह रहे लोगों के लिए अब सस्ता मकान मिलने का रास्ता साफ हो गया है। उपराज्यपाल अनिल बैजल ने शुक्रवार को लैंड पूलिंग नीति के तहत 95 गांवों को डवलपमेंट एरिया घोषित करने की अधिसूचना जारी कर दी है। इससे अब इन गांवों में 25 लाख सस्ते घर बनाए जा सकेंगे। किसान निजी बिल्डर की मदद से यह घर बना सकेंगे।
विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर गुरुवार को टीडीपी सांसद जेसी दिवाकर रेड्डी ने हंगामा किया। वह एयरपोर्ट पर 15 मिनट देरी से पहुंचे थे तब तक इंडिगो एयरलाइन्स ने काउंटर बंद कर दिया। बोर्डिंग पास नहीं मिलने पर सांसद की एयरलाइन्स के स्टाफ से नोकझोंक हुई और उन्होंने काउंटर पर लगा प्रिंटर भी नीचे फेंक दिया।
कल यानी 12 जून को सी नारायण रेड्डी का निधन हो गया। ज्ञानपीठ अवार्ड प्राप्त नारायण रेड्डी जाने माने कवि थे और उन्हें तेलुगु साहित्य की दुनिया का मजबूत स्तंभ माना जाता था।
भाजपा को रोकने के लिए अखिलेश यादव बसपा सुप्रीमो मायावती से हाथ मिला सकते हैं। लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस ओर संकेत किया है। साथ ही उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के साथ उनका गठबंधन जारी रहेगा।
भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को आज इंटरनेशलन क्रिकेटर ऑफ द ईयर के खिताब से नवाजा गया। उन्होंने सीएट क्रिकेट रेटिंग इंटरनेशलन अवार्ड 2017 के दौरान मुंबई में क्रिकेट क्लब ऑफ इंडिया में पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर और आरपीजी इंटरप्राइजेज के चेयरमैन हर्ष गोयनका के हाथों यह सम्मान ग्रहण किया।
केद्रीय वन और पर्यावरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ हर्षवर्धन को सौंपा गया है। वन व पर्यावरण मंत्री अनिल माधव दवे का अचानक निधन होने के कारण यह व्यवस्था की गई है।