बिहार में नीतीश सरकार में मंत्री अब्दुल जलील मस्तान की सभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर पर जूता पड़वाने और उनके खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किए जाने पर भाजपा दल ने विरोध शुरु कर दिया है। वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मामले को गलत बताया है।
केंद्रीय वित्त और कॉर्पोरेट मामलों के मंत्री अरुण जेटली ने आज संसद में आम बजट 2017-18 प्रस्तुत करते हुए कहा कि 14 लाख आईसीडीएस आंगनवाड़ी केंद्रों में 500 करोड़ रुपए के आबंटन के साथ गांव स्तर पर महिला शक्ति केंद्र स्थापित किए जाएंगे।
यूएसएड के पूर्व प्रमुख राजीव जे शाह रॉकेफेलर फाउंडेशन के अध्यक्ष होंगे। यह संगठन परोपकार कार्यों से जुड़े अमेरिका के सबसे बड़े एवं सबसे प्रभावशाली संगठनों में से एक है। शाह समूह का नेतृत्व करने वाले सबसे युवा व्यक्ति एवं पहले भारतीय अमेरिकी होंगे।
सीरिया जा रहा एक रूसी सैन्य विमान आज काले सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। सैनिकों के साथ नववर्ष का जश्न मनाने के लिए जा रहे रेड आर्मी क्वायर के सदस्यों के साथ विमान में 92 लोग सवार थे। रूस के रक्षा मंत्रालय ने सभी के मारे जाने की पुष्टि कर दी है।
भाजपा ने उसके समर्थकों एवं एक विशेष समुदाय के सदस्यों को निशाना बनाए जाने का दावा करते हुए आज कहा कि उसके तीन सांसदों का प्रतिनिधिमंडल हिंसा के मामलों की जांच-पड़ताल के लिए पश्चिम बंगाल के धूलागढ़ का दौरा करेगा।
मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने आरोप लगाया है कि अमेरिका के भारत को प्रमुख रक्षा सहयोगी का दर्जा देने के फैसले से भारत, अमेरिका का जूनियर सहयोगी बन जाएगा। माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने कहा कि इससे भारतीय रक्षा बल और रक्षा उत्पादन अमेरिकी निगरानी और नियंत्रण के लिए उपलब्ध हो जाएंगे।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ आरएसएस से जुड़े आर्थिक चिंतक एस गुरुमूर्ति ने कहा है कि आने वाले दिनों में 2000 के नोट भी बंद हो जाएंगे। सबसे बड़ा नोट 500 का होगा। ढाई सौ का भी नोट जारी किया जाएगा।
रियल इस्टेट कारोबारी सुशील और गोपाल अंसल ने आज सुप्रीम कोर्ट को भरोसा दिलाया कि 1997 के उपहार कांड के पीड़ितों के संगठन की पुनर्विचार याचिका पर सुनवाई शुरू होने तक वे भारत से बाहर नहीं जाएंगे। उपहार अग्निकांड के पीडितों के संगठन ने 2015 के न्यायालय के फैसले पर पुनर्विचार के लिए याचिका दायर कर रखी है।