Advertisement

Search Result : "मानहानि केस"

मानहानि केस: हाईकोर्ट ने केजरीवाल, आप नेताओं से मांगा जवाब

मानहानि केस: हाईकोर्ट ने केजरीवाल, आप नेताओं से मांगा जवाब

दिल्ली हाईकोर्ट ने वित्त मंत्री अरूण जेटली द्वारा दायर दीवानी मानहानि केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के पांच नेताओं से जवाब मांगा है। इन नेताओं ने अरुण जेटली पर डीडीसीए में कथित भ्रष्‍टाचार को लेकर कई आरोप लगाए थे।
हेमा उपाध्याय मर्डर केस में पति चिंतन उपाध्याय गिरफ्तार

हेमा उपाध्याय मर्डर केस में पति चिंतन उपाध्याय गिरफ्तार

मुंबई के उपनगर कांदिवली में हुए दोहरे हत्याकांड मामले में पुलिस ने आज मृतका हेमा उपाध्याय के पति चिंतन उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया।चिंतन खुद भी एक कलाकार हैं और पिछले काफी समय से वह और हेमा एक दूसरे से अलग रह रहे थे।
जेटली का केजरीवाल पर मानहानि का दावा, अदालत ने लिया संज्ञान

जेटली का केजरीवाल पर मानहानि का दावा, अदालत ने लिया संज्ञान

केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल तथा आम आदमी पार्टी के पांच अन्य नेताओं के खिलाफ आज आपराधिक मानहानि की शिकायत दाखिल की है। अदालत ने उनकी इस शिकायत का संज्ञान ले लिया है। मामले की अगली सुनवाई पांच जनवरी को होगी।
जेटली-केजरीवाल में जंग, जांच व मानहानि तक पहुंचा मामला

जेटली-केजरीवाल में जंग, जांच व मानहानि तक पहुंचा मामला

दिल्‍ली सचिवालय में सीबीआई की छापेमारी का मामला वित्‍त मंत्री अरुण जेटली और दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बीच सियासी जंग में तब्‍दील हो चुका है। रविवार को डीडीसीए में कथित घोटाले के लेकर राजनीति गरमाई रही। भाजपा सांसद कीर्ति आजाद ने पार्टी नेताओं की सलाह को नजरअंदाज करते हुए डीडीसीए में हुए कथित फर्जीवाड़े से जुड़े कई खुलासे किए। जबकि जेटली और आम आदमी पार्टी के बीच जांच अौर मानहानि के हमले शुरू हो गए हैं।
जेटली करेंगे केजरीवाल, आप नेताओं पर मानहानि का मुकदमा

जेटली करेंगे केजरीवाल, आप नेताओं पर मानहानि का मुकदमा

डीडीसीए में कथित भ्रष्टाचार का मामला अभी फिलहाल थमता नहीं नजर आ रहा है। रविवार को पूर्व क्रिकेटर और भाजपा सांसद कीर्ति आजाद के प्रेस कांफ्रेंस के बाद वित्त मंत्री अरुण जेटली और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल फिर एक बार आमने सामने आ गए हैं। ताजा घटनाक्रम में जहां अरुण जेटली ने खुद पर लगाए गए आरोपों को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के कुछ अन्य नेताओं के खिलाफ दीवानी एवं आपराधिक मानहानि का केस करने का फैसला किया है, वहीं दिल्ली सरकार ने डीडीसीए में कथित अनियमितताओं और घपलों की जांच कराने का ऐलान किया है।
नेशनल हेराल्‍ड मामले पर संसद में जारी कांग्रेस का हंगामा

नेशनल हेराल्‍ड मामले पर संसद में जारी कांग्रेस का हंगामा

नेशनल हेराल्ड मामले को लेकर संसद में कांग्रेस का हंगामा जारी है। बदले की राजनीति का आरोप लगाते हुए कांग्रेस के सांसदों ने आज भी राज्यसभा में भारी हंगामा किया जिसके कारण बैठक तीन बार स्थगन के बाद दोपहर दो तक के लिए स्थगित कर दी गई।
हिट एंड रन केस: सलमान खान हाईकोर्ट से बरी

हिट एंड रन केस: सलमान खान हाईकोर्ट से बरी

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट ने वर्ष 2002 के हिट एंड रन मामले में बरी कर दिया है। निचली अदालत ने इस मामले में सलमान को 5 साल की कैद की सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट ने कहा कि आम आदमी कुछ भी सोचता हो मगर अभियोजन ने जो सबूत पेश किए हैं उनके आधार पर अभिनेता को दोषी नहीं ठहराया जा सकता।
नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल को झटका

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया-राहुल को झटका

नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया और राहुल गांधी को दिल्ली उच्च न्यायालय में झटका लगा है। हाईकोर्ट ने इस मामले में निचली अदालत द्वारा भेजे गए समन को रद्द करने से इनकार कर दिया है और कांग्रेस के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों को निचली अदालत में व्यक्तिगत पेशी से छूट देने से भी इनकार कर दिया है। दोनों बड़े नेताओं को कल 8 दिसंबर को निचली अदालत में पेश होना है। इस फैसले के आते ही कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि इसके खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में अपील करेंगे।
दिल्ली सरकार ने की बस्सी के खिलाफ केस करने की तैयारी

दिल्ली सरकार ने की बस्सी के खिलाफ केस करने की तैयारी

बीते कुछ दिनों से दिल्‍ली सरकार और दिल्ली पुलिस के बीच ठंडी पड़ी हुई जंग में फिर से उबाल आ गया है। खबरों के अनुसार केजरीवाल सरकार ने दिल्‍ली पुलिस कमिश्‍नर बीएस बस्‍सी के खिलाफ भ्रष्‍टाचार के मामले में केस दर्ज करवाने की तैयारी कर ली है। दूसरी तरफ दिल्‍ली कमिश्‍नर ने इसे षडयंत्र बताते हुए कहा है कि वह बेइमानों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।
शीना मर्डर: पीटर मुखर्जी गिरफ्तार, नप सकते हैं पुलिसवाले

शीना मर्डर: पीटर मुखर्जी गिरफ्तार, नप सकते हैं पुलिसवाले

सनसनीखेज शीना बोहरा हत्या मामले में कथित तौर पर आरापी को बचाने के मामले में सीबीआई ने मीडिया दिग्गज पीटर मुखर्जी को गिरफ्तार कर लिया है। उन्‍हें आज मुंबई में मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया जाएगा। इस मामले में मुंबई पुलिस के कुछ बड़े अधिकारियों की तरफ भी शक की सुई घुम रही है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement