Advertisement

Search Result : "मां से मिला"

बिहार को मिला विशेष पैकेज कहीं जुमला न बन जाए

बिहार को मिला विशेष पैकेज कहीं जुमला न बन जाए

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक लाख पच्चीस हजार के विशेष पैकेज की घोषणा की थी तो यह सवाल उठा था कि आखिर इतना बड़ा पैकेज किस मद में दिया जाएगा। चुनाव बीत गया और योजनाओं की लंबी फेहरिस्त भी तैयार हो गई लेकिन केंद्र ही इस सौगात पर ग्रहण ही लगा हुआ है। बिहार के कोटे से केंद्र सरकार में आठ मंत्री शामिल है जिनमें तीन कैबिनेट, दो स्वतंत्र प्रभार और तीन राज्यमंत्री हैं। स्वतंत्र प्रभार के मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान हैं तो उड़ीसा से लेकिन बिहार के कोटे से राज्यसभा सदस्य हैं।
नीतीश कटारा की मां ने जताई अपनी हत्या की आशंका

नीतीश कटारा की मां ने जताई अपनी हत्या की आशंका

नीतीश कटारा हत्याकांड के दोषी विकास यादव को पेरोल पर रिहा किए जाने के मामले का पीड़ित की मां नीलम कटारा ने विरोध किया है। उन्होंने दिल्ली उच्च न्यायालय के समक्ष आशंका जताई है कि अगर उनके बेटे की हत्या के दोषी विकास को पैरोल पर रिहा किया जाता है तो उनकी हत्या की जा सकती है।
संसद में सरासर झूठ बोला है स्मृति ईरानी ने: रोहित की मां

संसद में सरासर झूठ बोला है स्मृति ईरानी ने: रोहित की मां

हैदराबाद विश्वविद्यालय के छात्रावास में खुदकुशी करने वाले दलित शोधार्थी रोहित की मां राधिका ने शुक्रवार को कहा कि केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने रोहित के संबंध में संसद में सरासर झूठ बोला है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि स्मृति ईरानी और रोहित की मौत के लिए जिम्मेदार दूसरे लोगों के लिए उम्रकैद की सजा भी पर्याप्त नहीं होगी।
मेरे सवाल का सही जवाब नहीं मिला - मायावती

मेरे सवाल का सही जवाब नहीं मिला - मायावती

बसपा प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को राज्यसभा में केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। मायावती ने कहा कि जो जातिवादी मानसिकता कांग्रेस पार्टी व उनकी सरकारों की हुआ करती थी, वही बुरा व गलत रवैया वर्तमान भाजपा सरकार का भी बना हुआ है। मायावती ने कहा कि उन्होने जो सवाल पूछा था उसका सही जवाब नहीं मिला।
कृपया मेरे बेटे को आतंकवादी नहीं कहिए: कन्हैया की मां

कृपया मेरे बेटे को आतंकवादी नहीं कहिए: कन्हैया की मां

जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया कुमार की मां ने अपील करते हुए कहा, कृपया मेरे बेटे को आतंकवादी मत कहिए। कन्हैया की मां मीना देवी एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं और साढ़े तीन हजार रूपये प्रति माह कमाती हैं।
सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिला सोनिया और राहुल को राहत

सुप्रीम कोर्ट से भी नहीं मिला सोनिया और राहुल को राहत

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले निचली अदालत में लंबित कार्यवाही निरस्त करने के दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश में हस्तक्षेप करने से आज इंकार कर दिया। लेकिन सोनिया गांधी और राहुल गांधी के बारे में उच्च न्यायालय की चुनिन्दा टिप्पणियों को हटा दिया।
खेर काे वीजा देने को तैयार पाक, कहा-आवेदन ही नहीं मिला

खेर काे वीजा देने को तैयार पाक, कहा-आवेदन ही नहीं मिला

पाकिस्‍तान सरकार फिल्‍म अभिनेता अनुपम खेर को वीजा देने को तैयार है। लेकिन अब अनुपम खेर ने ही पाकिस्‍तान जाने से मना कर दिया है। हालांकि, नई दिल्‍ली में पाकिस्‍तान के उच्चायुक्त ने दावा किया कि अनुपम खेर ने कभी वीजा आवेदन दिया ही नहीं इसलिए उन्हें वीजा जारी करने या मना करने का सवाल ही नहीं उठता। इस पर भी खेर ने पलटवार किया है।
पठानकोट: पंजाब एसपी के खिलाफ एनआईए को नहीं मिला कोई सबूत

पठानकोट: पंजाब एसपी के खिलाफ एनआईए को नहीं मिला कोई सबूत

पठानकोट आतंकी हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी सलविंदर सिंह को संदेह मुक्त घोषित कर दिया है। एनआईए का कहना है कि सिंह के लाई डिटेक्टर टेस्ट और अन्य जांचों में उनके खिलाफ कुछ भी प्रतिकूल नहीं मिला।
Advertisement
Advertisement
Advertisement