Advertisement

Search Result : "मां ने की बच्चे की हत्या"

विहिप और बजरंग दल के गोरक्षकों ने गाय लेकर जा रहे भाजपा कार्यकर्ता की हत्या की

विहिप और बजरंग दल के गोरक्षकों ने गाय लेकर जा रहे भाजपा कार्यकर्ता की हत्या की

गोरक्षा के एक जघन्य मामले में कर्नाटक के उडुप्पी में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के एक कार्यकर्ता की हत्या कर दी और एक अन्य व्यक्ति को जख्मी कर दिया। भाजपा कार्यकर्ता कथित तौर पर गायों को बूचड़खाने लेकर जा रहा था।
जान की दुश्मन लापरवाही

जान की दुश्मन लापरवाही

सरकारी लापरवाही और लालफीताशाही लगातार समाज को घाव देती रहती है। मेला-त्योहार नहीं गली-मोहल्ले में पतंगबाजी के लिए उपयोग होने वाले मांझे से दिल्ली में दो मासूम बच्चों की जान चली गई। मजबूती के नाम पर अब घर-आंगन में तैयारी करने के बजाय बाजार में खतरनाक पटाखों की तरह जानलेवा चीनी मांझा उपलब्‍ध होने लगा है।
तख्तापलट के आरोपियों को जेल में रखने के लिए तुर्की हजारों कैदियों को रिहा करेगा

तख्तापलट के आरोपियों को जेल में रखने के लिए तुर्की हजारों कैदियों को रिहा करेगा

तुर्की में पिछले दिनों तख्तापलट की कोशिश करने वालों को जेल में डालने के लिए तुर्की की सरकार ने हजारों पूराने कैदियों को रिहा करने का फैसला किया है। तख्तापलट की साजिश रचने वालों को जेल में रखने के लिए 38000 कैदियों को रिहा किया जाएगा।
हमारे देशवासी : मां-बाप से तो हो गए लंबे, दुनिया से बड़े होकर दिखाओ

हमारे देशवासी : मां-बाप से तो हो गए लंबे, दुनिया से बड़े होकर दिखाओ

हमारे देश के लोग औसत अपने माता-पिता की तुलना में अधिक लंबे होते हैं लेकिन जब पूरी दुनिया के आगे हम भारत को रखते हैं तो अभी भी हम काफी पीछे हैंं। दुनिया के सबसे लंबे पुरुष नीदरलैंड्स में होते हैं और लात्‍विया की महिलाएं सबसे लंबी होती हैं। इनकी तुलना में हमारे देश के पुरुष 17.5 सेमी कम लंबे और महिलाएं भी 17 सेमी कम लंबी होती हैं।
पाकिस्तान के कराची में हिन्दू डॉक्टर की गोली मारकर हत्या

पाकिस्तान के कराची में हिन्दू डॉक्टर की गोली मारकर हत्या

पाकिस्तान के बंदरगाह शहर कराची में 56 वर्षीय एक हिन्दू डॉक्टर की उनके क्लिनिक के बाहर गोली मार कर हत्या कर दी गई। इस हत्या को धर्म से प्रेरित हत्या के रूप में देखा जा रहा है।
यूपी में मां, बेटी का सामूहिक बलात्कार, 14 लोग हिरासत में

यूपी में मां, बेटी का सामूहिक बलात्कार, 14 लोग हिरासत में

उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर के करीब एक महिला और उसकी किशोर बेटी के साथ कथित तौर पर किए गए सामूहिक बलात्कार मामले में आज 14 लोगों को हिरासत में लिया गया जबकि मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए 15 टीमों को भेजा गया है जिसकी पहचान हो गई है।
स्तनपान से समझदार होते हैं सतमासे बच्चे

स्तनपान से समझदार होते हैं सतमासे बच्चे

एक नए शोध में दावा किया गया है कि समय से पहले पैदा हुए बच्चों को जन्म के पहले महीने स्तनपान कराया जाए तो भविष्य में उनका बौद्धिक स्तर यानी आइक्यू अच्छा रहने की संभावना बढ़ जाती है।
महाश्वेता देवी नहीं रहीं

महाश्वेता देवी नहीं रहीं

प्रसिद्ध लेखिका, पद्म विभूषण, ज्ञानपीठ, साहित्य अकादमी, मैगसायसाय अवॉर्ड विजेता महाश्वेता देवी का 90 साल की उम्र में निधन हो गया। कोलकाता में उन्होंने अंतिम सांस ली। वह काफी दिनों से बीमार थीं।
राज्यसभा में फिर स्वामी और कांग्रेसी सदस्यों में नोकझोंक

राज्यसभा में फिर स्वामी और कांग्रेसी सदस्यों में नोकझोंक

मनोनीत सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने आज राज्यसभा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की हत्या से जुड़ा मुद्दा उठाना चाहा जिस पर उनके और कांग्रेस सदस्यों के बीच विवाद हो गया। शून्यकाल में स्वामी ने यह मुद्दा उठाते हुए कहा कि मोदी सरकार ने बापू की हत्या से संबंधित ज्यादातर फाइलें राष्ट्रीय अभिलेखागार में रखवाई हैं।
महिला की हत्या के प्रयास के आरोप में आप विधायक अमानतुल्ला गिरफ्तार

महिला की हत्या के प्रयास के आरोप में आप विधायक अमानतुल्ला गिरफ्तार

एक महिला की हत्या का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने दिल्ली के ओखला विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्ला खान को गिरफ्तार किया है। अमानतुल्ला आम आदमी पार्टी के दसवें विधायक हैं जिन्हें किसी आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement