दिल्ली को दमघोंटू प्रदूषण से बचाने के लिए सम, विषम नंबर के आधार पर एक दिन छोड़कर गाड़ियां चलाने की योजना को भारत के चीफ जस्टिस से महत्वपूर्ण समर्थन मिला है।
बीसीसीआई सचिव और हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर टि्वटर पर जनता के गुस्से के शिकार हो रहे हैं। हैशटैग #SHAMEonAnuragthakur टॉप ट्रेंड कर रहा है। इस युवा भाजपा नेता के मामले में यह खास रहा कि टि्वटर पर इन्हें कोसने वालों में भाजपा के लोग भी शामिल हैं।
पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के रिश्ते के पोते ने मोदी सरकार से नाराज होकर भाजपा की सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। पूर्व राष्ट्रपति के पोते ने सरकार से उनके बंगले को एक स्मारक में परिवर्तित करने की मांग की थी, पर सरकार ने ऐसा करने से मना कर दिया था।
आम भाषा में कहा जाए तो अब रसोइयों को भी पद्मश्री पुरस्कार मिल सकेगा। देश के नामी-गिरामी शेफ जिन्होंने भारत के साथ विदेश में भी नाम कमाया है उन्हें पद्मश्री दिए जाने की सिफारिश संस्कृति मंत्रालय ने गृह मंत्रालय को भेजी है।
मुख्य न्यायाधीश एच. एल. दत्तू ने बुधवार को नए मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया शुरू करते हुए उच्चतम न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश ठाकुर को नया प्रधान न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की।
पाकिस्तानी हस्तियों के खिलाफ अपनी मुहिम को जारी रखते हुए शिवसेना कार्यकर्ताओं ने आज द्विपक्षीय क्रिकेट की बहाली के लिये पीसीबी प्रमुख शहरयार खान के साथ प्रस्तावित बातचीत के विरोध में यहां भारतीय क्रिकेट बोर्ड के मुख्यालय में घुसकर प्रदर्शन किया।
भारत के चोटी के टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, लिएंडर पेस और महेश भूपति महान खिलाड़ी मार्टिना नवरातिलोवा के साथ मिलकर 27 नवंबर को यहां एक प्रदर्शनी मैच खेलेंगे।
देश में बढ़ती सांप्रदायिकता और असहिष्णुता के खिलाफ कई साहित्यकारों के साहित्य अकादमी पुरस्कार लौटाने को केंद्रीय संस्कृति मंत्री महेश शर्मा ने गैरजरूरी कार्रवाई करार दिया है। शर्मा ने इन साहित्यकारों की पृष्ठभूमि और मंशा पर भी सवाल उठाए हैं।
सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव का स्टिंग करने वाले यूपी के निलंबित आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर के लखनऊ स्थित घर पर विजलेंस टीम ने छापा मारा है। अमिताभ ठाकुर ने इसे बदले की कार्रवाई करार देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री के इशारे पर उन्हें फंसाया जा रहा है। गौरतलब है कि तीन दिन पहले ही अमिताभ ठाकुर ने विजिलेंस विभाग के निदेशक के खिलाफ गलत दस्तावेजों के जरिये फंसाने की एफआईआर दर्ज कराई थी।