आप के बागी गुट ने छेड़ा स्वराज आंदोलन और आम आदमी पार्टी छोड़ने से इनकार किया। आप के असंतुष्टों द्वारा आयोजित स्वराज संवाद ने तीखे तेवरों के साथ यह ऐलान किया गया कि आप किसी एक व्यक्ति की पार्टी नहीं है।
केन्द्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण राज्यमंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने आरोप लगाया है कि उत्तर प्रदेश के ताकतवर मंत्री आजम खां सूबे की सरकार चला रहे हैं और इसी वजह से राज्य में अपराध का ग्राफ चढ़ रहा है।
असंतुष्ट नेता प्रशांत भूषण और योगेन्द्र यादव की ओर से बैठक बुलाए जाने से एक दिन पहले आम आदमी पार्टी (आप) ने पार्टी सदस्यों को चेतावनी दी कि अगर कोई सदस्य बागी खेमे के निमंत्रण को स्वीकार करता है तब पार्टी की शीर्ष निर्णय करने वाली समिति यह तय करेगी कि क्या कार्रवाई की जाएगी।
रोमांचक मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग ने एक रन से दिल्ली डेयरविल्स को हरा दिया। अंतिम बाल तक मैच का रोंमाच बना रहा और दर्शक इस बात के लिए रोमांचित थे कि अंतिम बाल पर क्या होगा। दिल्ली डेयरविल्स को मैच के अंतिम बाल पर छह रन बनाने थे लेकिन चार रन ही बन पाए। ऐसे में दिल्ली डेयरविल एक रन से मैच हार गया।
राष्ट्रीय जनता दल के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने पार्टी प्रमुख लालू यादव के उत्तराधिकारी को लेकर साफ किया है कि उतराधिकारी का फैसला जनता करती है। यादव ने कहा कि लालू जी को इस बात को समझना चाहिए कि यह राजतंत्र नहीं है कि उन्होने वारिस का फैसला कर लिया। लोकतंत्र में राजनीतिक वारिस का फैसला जनता करती है।
आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता पद से हटाईं गईं आतिशी मारलेना ने एक खत के जरिये अपने पुराने राजनैतिक गुरूओं योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण की कड़ी आलोचना की है।
ट्विटर पर आम आदमी पार्टी की कलह जारी है। आप वालंटियर कुंदन शर्मा ने ट्वीट कर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से अपनी नीले रंग की वैगन आर वापस मांगी है। इसके अलावा पार्टी को दिए गए फंड्स भी वापस मांगे हैं।
आम आदमी पार्टी के बागी नेताओं की अगले हफ्ते होने वाली एक निर्णायक बैठक से पहले योगेंद्र यादव अपने धड़े की खातिर समर्थन जुटाने के लिए चंडीगढ़ और लखनऊ में पार्टी कार्यकताओं से मुलाकात करने वाले हैं।