भारत ने वेस्ट वैंकुवर में चिली को रोमांचक फाइनल मुकाबले में शूटआउट में हराकर महिला हाकी विश्व लीग के दूसरे दौर में जीत दर्ज की और विश्व लीग सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई किया।
भारत में जन्मे अमेरिका के पूर्व शीर्ष संघीय अभियोजक प्रीत भरारा ने भारतीय अमेरिकियों के खिलाफ घृणा अपराधों की बढ़ती घटनाओं को चिंताजनक बताया है और कहा है कि विश्वभर से सभी प्रवासियों को गले लगाने की अमेरिका की पुरानी परंपरा ही अमेरिका को महान बनाती है।
दिल्ली की एक अदालत ने घरेलू हिंसा के एक मामले में महिला के मासिक अंतरिम गुजारा भत्ते में इजाफा करने से यह कहकर इनकार कर दिया है कि यह अपेक्षा नहीं की जा सकती कि वह घर पर ही बेकार बैठी रहे और अपने पति की कमायी पर ही आश्रित रहे क्योंकि वह अपने पति से कहीं अधिक पढ़ी लिखी है।
सामूहिक बलात्कार और एसिड हमले की शिकार महिला को जबरन एसिड पिलाने के मामले को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने आज पुलिस को निर्देश दिया कि आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने पीड़िता को एक लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का एलान किया।
योगी आदित्यनाथ के लखनऊ में मजनुओं को लाठी से सरेआम थूरने वाली लड़की का वीडियो अभी खासा वायरल हो रहा है। घटना शहर में 1090 नाम से प्रसिद्ध चौराहे पर हुई है। दो मोटरसाइकिल पर सवार कुछ मनचले स्कूटर पर जा रही उस महिला पर अश्लील फब्तियां कसते हुए उसका पीछा करते आ रहे थे।
केरल में आम लोगों के एक संगठन ने मांग की है कि महिलाओं और नाबालिगों की अपराध स्वीकारोक्ति :कन्फेशन: की रस्म पादरियों के बजाय ननों से करवाने की अनुमति दी जाए।
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने पाकिस्तान में हैदराबाद की एक महिला के फंसे होने और उसे कथित तौर पर प्रताड़ित करने की खबरों पर पाकिस्तान में तैनात भारतीय उच्चायुक्त से ब्योरा मांगा है।
भारत ने देश के शहरी इलाकों के कार्यबल में महिलाओं की काफी कम भागीदारी में सुधार की जरूरत बताते कहा कि दुनिया भर में प्रभावी महिला सशक्तिकरण को लेकर अब भी काफी चुनौतियां हैं।
साहित्य अकादमी, दिल्ली ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर संवाद और कवयित्री सम्मेलन आयोजित कर मनाया। इस मौके पर चर्चित लेखिका चित्रा मुद्गल ने कहा ने स्त्री लेखन और देह विमर्श के मौजूं सवालों को उठाया।
देश की विभिन्न जेलों में बंद आठ महिला कैदियों को आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘तिनका तिनका बंदिनी’ अवॉर्ड-2017 दिए गए। जिन महिला कैदियों को अवॉर्ड दिए गए, उनमें कई महिलाएं उम्रकैद की सजा काट रही हैं तो किसी को मौत की सजा सुनाई गई है।