महाराष्ट्र के गोंदिया के एक होटल में आज तड़के आग लग जाने के कारण दो महिलाओं सहित कम से कम सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आग सुबह करीब साढ़े तीन बजे होटल बिंदल के परिसर में स्थित एक दुकान में लगी थी। शहर के व्यस्त गोरेलाल चौक में स्थित होटल की दुकान में लगी आग जल्द ही पूरी इमारत में फैल गई।
विपक्षी कांग्रेस ने महाराष्ट्र के नगरपालिका परिषद एवं नगर पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में मंगलवार को 122 सीटें जीतीं और आठ नगरपालिका अध्यक्ष पद हासिल किए जबकि सत्तारूढ़ भाजपा के खाते में 116 सीटें गईं।
महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष रावसाहेब धानवे ने चुनाव को लेकर विवादास्पद बयान दे दिया है। उन्होंने मतदाताओं से कहा कि चुनाव के दौरान अगर धन की देवी लक्ष्मी आती हैं तो उन्हें स्वीकार कर लेना चाहिए।
नोटबंदी के जनप्रभाव को कम करने के उद्देश्य से महाराष्ट्र सरकार महा वॉलेट पर काम कर रही है ताकि नकदी रहित लेनदेन को प्रोत्साहन दिया जा सके। वित्त मंत्री सुधीर मुगंतीवार ने पीटीआई-भाषा से कहा, मैंने सूचना प्रौद्योगिकी विभाग से कहा है कि वह इस संबंध में एक रपट (प्रस्ताव पर आधारित) बनाकर मुझे 15 दिन के भीतर सौंपे।
एक दिसंबर, 2016 को समाप्त सप्ताह के दौरान देश के 91 प्रमुख जलाशयों में 102.841 बीसीएम (अरब घन मीटर) जल का संग्रहण आंका गया। यह इन जलाशयों की कुल संग्रहण क्षमता का 65 प्रतिशत है। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि के कुल संग्रहण का 126 प्रतिशत तथा पिछले दस वर्षों के औसत जल संग्रहण का 98 प्रतिशत है।
डिजिटल लेनदेन पर केन्द्र के जोर के बीच ठाणे जिले में धसई गांव महाराष्ट्र में पहला नकदी रहित गांव बन गया है। राज्य के वित्त मंत्री सुधीर मुनगंतिवार ने आज यह जानकारी दी।
महाराष्ट्र, गोवा, गुजरात और मध्य प्रदेश में हर दूसरा बच्चा किसी न किसी रूप से यौन शोषण से पीड़ित रहा है। यह बात प्लान इंडिया नाम के एक एनजीओ द्वारा राज्यों पर तैयार की गई एक रिपोर्ट में सामने आई है।
महाराष्ट्र के प्रमुख वरिष्ठ भाजपा नेता व राज्य के सहकारिता मंत्री, सुभाष देशमुख की कार से 92 लाख रुपये नगद बरामद हुए हैं। यह रकम सोलापुर के लोक मंगल ग्रुप के निजी वाहन में पाए गए। देशमुख इस ग्रुप के प्रमुख हैं। उस्मानाबाद के कलेक्टर प्रशांत नारनावरे की तरफ से इस बात की पुष्टि की गई कि वाहनों के नियमित जांच के दौरान यह बात सामने आई।
विवादित इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक के प्रतिबंधित संगठन इस्लामिक रिसर्च फाउंडेशन (आईआरएफ) द्वारा संचालित शिक्षण संस्थानों के भविष्य पर महाराष्ट्र सरकार विधि एवं न्यापालिका विभाग से विचार-विमर्श करेगी।