Advertisement

Search Result : "मशहूर वकील"

आईएस के 12 संदिग्ध आतंकी 5 फरवरी तक एनआईए हिरासत में

आईएस के 12 संदिग्ध आतंकी 5 फरवरी तक एनआईए हिरासत में

आतंकवादी संगठन आईएसआईएस से कथित संबंधों को लेकर देश भर से गिरफ्तार 12 संदिग्धों को एनआईए ने आज एक विशेष अदालत में पेश किया। जहां से अदालत ने सभी संदिग्धों को पांच फरवरी तक एनआईए की हिरासत में भेज दिया। विशेष एनआईए न्यायाधीश अमर नाथ की अदालत में इन 12 आरोपियों को पेश किया गया था। जिन्होंने सभी संदिग्धों को11 दिन की एनआईए हिरासत में भेज दिया। एजेंसी ने अपने आवेदन में कहा कि भारत में आईएसआईएस के प्रसार की साजिश का पर्दाफाश करने के लिए उन सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ करने की आवश्यक्ता है। कड़ी सुरक्षा के बीच जब आरोपियों को अदालत में पेश किया गया तो उनका चेहरा ढका हुआ था।
मैं रहूं न रहूं, भारत अतुल्य बना रहेगा: आमिर

मैं रहूं न रहूं, भारत अतुल्य बना रहेगा: आमिर

अतुल्य भारत अभियान के ब्रांड एंबेसडर की जिम्मेदारी से हटाए गए आमिर खान ने कहा है कि वह सरकार के फैसले का सम्मान करते हैं। एक बयान जारी कर उन्होंने कहा, अतुल्य भारत अभियान से जुड़ना मेरे लिए खुशी और सम्मान की बात है, मैं ब्रॉड एबेंसेडर रहूं या ना रहूं, भारत अतुल्य रहेगा। इस बीच अतुल्य भारत अभियान के लिए मंत्रालय ने नए चेहरे की तलाश शुरू कर दी है। इस अभियान के लिए मशहूर अभिनेता अमिताभ बच्चन सरकार की पहली पसंद बताए जा रहे हैं।
व्यापमं: मप्र सरकार ने वकीलों पर खर्च किए सवा करोड़

व्यापमं: मप्र सरकार ने वकीलों पर खर्च किए सवा करोड़

एक गैर सरकारी संगठन का आरोप है कि मध्य प्रदेश सरकार ने व्यापमं और डीमैट घोटाले के मामलों में सीबीआई जांच से बचने के लिए वरिष्ठ वकीलों की सेवाएं लीं। यही नहीं राज्य सरकार ने इसके लिए अपने ही विधि विभाग के दिशा निर्देशों का उल्लंघन किया और सेवा के लिए उन वकीलों को सवा करोड़ रुपये का भुगतान भी किया।
गटर में मिली आर्टिस्‍ट हेमा उपाध्‍याय और उनके वकील की लाश

गटर में मिली आर्टिस्‍ट हेमा उपाध्‍याय और उनके वकील की लाश

मुंबई में दो लोगों की हत्‍या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शनिवार को मुंबई के कांदीवली में एक नाले से दो लाशें बरामद की गई थीं जिनकी पहचान मुंबई की जानी-मानी आर्टिस्‍ट हेमा उपाध्‍याय और उनके वकील हरीश भंबानी के रूप में हुई है। दोनों के शव एक नाले में बॉक्‍स के अंदर बंद मिले।
26/11 मुंबई हमला: हेडली ने गुनाह कबूला, बना सरकारी गवाह

26/11 मुंबई हमला: हेडली ने गुनाह कबूला, बना सरकारी गवाह

मुंबई में 26 नवंबर 2008 को हुए आतंकी हमले के आरोपी डेविड कोलमैन हेडली को सरकारी गवाह बनने के बदले माफ़ी मिल गई है। आज मुंबई की एक अदालत में हेडली की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये पेशी हुई। इस दौरान हेडली ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को स्वीकार करते हुए कहा कि अगर उसे माफी दी जाए तो वह सरकारी गवाह बनने को तैयार है। इस पर सरकारी वकील उज्ज्वल निकम ने कहा कि सरकार हेडली को वादामाफ गवाह बनाने को तैयार है। खबर है कि कोर्ट ने इसकी इजाजत दे दी है।
वकील होकर भी मोदी-जेटली के झांसे में आ गया: जेठमलानी

वकील होकर भी मोदी-जेटली के झांसे में आ गया: जेठमलानी

देश के जाने-माने वकील और भाजपा से निष्कासित राम जेठमलानी ने पटना में मोदी विरोधी बयान देकर सियासी हलचल बढ़ा दी है। जेठमलानी ने पटना में एक कार्यक्रम के दौरान कहा, उन्हें इस बात का अफसोस है कि एक वकील होते हुए भी वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अरुण जेटली के झांसे में आ गए। वह बिहार चुनाव में भाजपा को हारते हुए देखना चाहते हैं।
पचौरी को टेरी कार्यालय में प्रवेश की अनुमति

पचौरी को टेरी कार्यालय में प्रवेश की अनुमति

दिल्ली की एक अदालत ने द एनर्जी एंड रिसोर्सेज इंस्टीट्यूट (टेरी) के महानिदेशक आर.के. पचौरी को शुक्रवार को दिल्ली स्थित टेरी मुख्यालय और गुड़गांव स्थित एक शाखा को छोड़कर उसके परिसर में प्रवेश करने की इजाजत दे दी। पचौरी पर एक महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।
आतंकी मामलों में बचाव वकील बने तो गोली मारेंगे

आतंकी मामलों में बचाव वकील बने तो गोली मारेंगे

दिल्ली के वरिष्ठ वकील महमूद पराचा ने आरोप लगाया है कि आतंकवाद विरोधी दस्ते यानि एटीएस के सीआई दिनेश शर्मा ने आतंकी मामलों में बचाव पक्ष के वकील बनने पर उन्हें बीती 11 जून को राजस्थान जिला न्यायालय के बाहर गोली से मारने की धमकी दी है। कई जनसंगठनों के अनुसार यह धमकी बताती है कि राजस्थान में लोकतंत्र किस रूप में बहाल है।
चारा घोटालेबाजों के वकील बनेंगे गांधी स्मृति के निदेशक?

चारा घोटालेबाजों के वकील बनेंगे गांधी स्मृति के निदेशक?

दिल्ली स्थित गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति (जीएसडीएस) को जल्द ही अपना नया डायरेक्टर मिल सकता है। एक राष्ट्रीय अंग्रेजी दैनिक अखबार की मानें तो केंद्रीय संस्कृति मंत्रालय के तहत आने वाली इस स्वायत्त संस्‍था के निदेशक पद के लिए मोदी सरकार ने ‘योग्य’ उम्मीदवार का चयन कर लिया है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement