कश्मीर में अमरनाथ यात्रियों पर हुए आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है। घायल महिला श्रद्धालु की रविवार सुबह अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
अपनी बेसुरी आवाज और रैप से सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने वाली 'ढिंचैक पूजा' के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। वो ये कि 'ढिंचैक पूजा' के यूट्यूब पेज से एक गाने को छोड़कर उनके सारे गाने गायब हो गए हैं।
इस बुरे दौर में जब दो समुदाय के बीच विश्वास कम होते हुए खत्म होता जा रहा है, उडुपी के कृष्ण मंदिर ने अनोखी मिसाल पेश की है। कल ईद के मौके पर कई मुस्लिम भाइयों ने बांह पर काली पट्टी बांध कर समुदाय पर हो रहे हमलों का मौन विरोध किया था। इससे अलग प्राचीन काल के कृष्ण मंदिर में इतिहास में पहली बार रोजेदारों ने न सिर्फ नमाज पढ़ी बल्कि रोजा भी तोड़ा।
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रारम्भिक परीक्षा 18 जून को होने जा रही है। परीक्षा के लिए यूपीएससी ने जो गाइडलांइस जारी की है, उसे परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले जरूर देख लेना चाहिए।
फर्जी खबरें रोज नए-नए शिकार खोज लेेेेती हैं। हाल ही में पत्रकार मधु त्रेहान को लेकर खबर आई कि उन्होंने फिल्म बाहुबली में मुस्लिम कलाकारों के नहीं होने पर सवाल उठाया है। इस मुद्देे को लेकर सोशल मीडिया में उनके खिलाफ खूब जहर उगला गया। जबकि त्रेहान का कहना है कि उनके हवाले से गलत बातें फैलाई जा रही हैं।
नीति आयोग के चेयरमैन अरविंद पनगढ़िया ने आयोग के सदस्य विवेक देवराय पर एक तरह से कटाक्ष करते हुए हुए कहा कि शब्दों के गलत चयन से कभी कभी बड़ी खबर बन जाती है।
दक्षिणी कोलंबिया में भारी बारिश के कारण बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 254 हो गई है। बाढ़ और भूस्खलन के शिकार लोगों की खोजबनी के लिए राहत बचाव कार्य जारी है। इस प्राकृतिक आपदा में सैकड़ों लोग घायल जबकि 300 से भी अधिक लोग लापता हैं।
अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित होने के बाद अपने पहले संवाददाता सम्मेलन में डोनाल्ड ट्रंप सीएनएन के रिपोर्टर के साथ वाक्युद्ध में उलझ गए। दरअसल उन्होंने रिपोर्टर को सवाल नहीं करने दिया और उनके समाचार नेटवर्क को फर्जी न्यूज कह कर उसकी आलोचना की।
भारत की टेस्ट क्रिकेट टीम के कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने अपनी मित्र और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ सगाई की खबरों को खारिज करते हुए कहा कि वे नये साल पर सगाई नहीं कर रहे। इस तरह की खबरें थी कि रिषिकेश के समीप नरेंद्रनगर में एक जनवरी को इन दोनों की सगाई होगी जहां अभी ये छुट्टियां मना रहे हैं।