केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने आज कहा कि वह उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं है। हालांकि सिन्हा को राज्य में मुख्यमंत्री पद के मजबूत दावेदारों के रूप में देखा जा रहा है।
उत्तराखंड में मुख्यमंत्री का नाम तय हो जाने के बाद अब यह साफ हो गया है कि केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे। कारण साफ है कि दोनों प्रदेशों के बीच जातीय समीकरण बैठाना। उत्तराख्ांड में भाजपा ने त्रिवेंद्र रावत के नाम पर मुहर लगा दी है। रावत राजपूत जाति से आते हैं और राजनाथ भी राजपूत हैं। ऐसे में एक बात साफ हो गई है कि उत्तर प्रदेश की कमान किसी और के हाथ में होगी। सूत्रों पर भरोसा करें तो केंद्रीय रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा का नाम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के तौर पर सबसे आगे चल रहा है।
मोदी सरकार में संचार राज्यमंत्री मनोज सिन्हा के संसदीय क्षेत्र गाजीपुर में इस बार भाजपा लहर में भाजपा ने 3 विधानसभा सीटों पर कब्जा जमा लिया। गाजीपुर और जमनिया विधान सभा क्षेत्रों पर भाजपा के उम्मीदवार विजयी हुए, वहीं जखनिया से भाजपा की सहयोगी पार्टी भारतीय समाज पार्टी की विजय हुई है।
गांव और ग्रामीण क्षेत्र के विकास, स्वच्छता, रोजगार विषय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं नानाजी देशमुख के जन्मशताब्दी वर्ष पर सतना में चित्रकूट में बड़ा आयोजन हुआ। चार दिन के इस कार्यक्रम में ग्राम विकास की अवधारणा के विभिन्न पहलुओं पर बात हुई।
दिल्ली भाजपा प्रमुख मनोज तिवारी ने आज पार्टी की 15 सदस्यीय कोर समिति के गठन की घोषणा की। इस समिति के सदस्यों में दिल्ली भाजपा कार्यकारिणी से सिर्फ तिवारी और संगठन सचिव सिद्धार्थन शामिल हैं।
भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन भाजपा में शामिल हो गए है। रविवार को रविकिशन भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुए।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत एक बार फिर मध्यप्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। इस बार उनका लक्ष्य गांव और ग्रामीण हैं। पिछले हफ्ते हुए अपने दौरे में उन्होंने हिंदुओं को लक्ष्य पर रखा था। इस बार वे सतना के चित्रकूट में देश के गांवों में खुशहाली लाने के एजेंडे पर संघ और भाजपा चिंतन-मनन करेंगे।
दिल्ली में चल रहे राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के अंतरराष्ट्रीय ‘भारत रंग महोत्सव-2017’ के गुरु कक्षा (मास्टर क्लास) में प्रसिद्ध रंगमंच और फिल्म अभिनेता मोहन अगाशे ने रानावि छात्रों और रंग प्रेमियों के बीच कहा, सच यह है कि प्रदर्शन यानी दृश्य माध्यमों की ताकत शब्दों से कहींअधिकहै।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने सरकार में बैठे लोगों को आम जनता से जुड़े रहने का संदेश दिया है। भोपाल में आयोजित साधक संगम में संघ प्रमुख ने कहा कि राजा की सवारी के सामने बच्चा, महिला या परिश्रम करने वाला आ जाए तो राजा रास्ता छोड़ते हैं। सामान्य व्यक्ति राजा के लिए रास्ता नहीं छोड़ता। यही देश की परंपरा है। हम ये भूल गए हैं इसलिए स्थिति खराब हुई है।
राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के 19वें भारत रंग महोत्सव के फेस टु फेस कार्यक्रम में अब भी नाटक को पहला प्रेम मानने वाले बालीवुड अभिनेता मनोज वाजपेई ने स्वीकार किया कि नटवा नाटक के शीर्षक किरदार को कई बार करने की वजह से मेरे निजी जीवन में भी हाव-भाव महिलाओं की तरह हो गए थे। उन्होंने कहा कि इस चरित्र से बाहर आने में उन्हें बहुत मेहनत करनी पड़ी। वह इतना हाबी था कि उससे बाहर आने के लिए न केवल कसरत करना पड़ी, जैसा कि मैने कहीं पढ़ा कि कमल हासन को भी ऐसा करना पड़ा था। बातचीत में उन्होंने बताया कि शूल फिल्म ईमानदार पुलिस इंस्पेक्टर के करेक्टर से बाहर आने में तो उन्हें मनोवैज्ञानिक का सहारा लेना पड़ा था।