बुडापेस्ट में पहली बार भारतीय दूतावास 17-19 जून तक हंगरी के 9 शहर और 25-26 जून को बोस्निया और हरजेगोविना के 3 शहरों में गंगा-डेन्यूब सांस्कृतिक उत्सव और अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मना रहा है। इस संबंध में एक वीडियो भी यूट्यूब पर डाला गया है जिसे पिछले हफ्ते से अब तक हजारों लोग देख चुके हैं।
पंचकूला में चल रहे तीन दिन के योग प्रशिक्षण शिविर के आखिरी दिन हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी बाबा रामदेव के इशारों पर दाएं-बाएं घूमे। यानी उन्होंने भी योग की बारीकियां सीखीं। तीन दिन का प्रशिक्षण शिविर 21 जून को की पूर्व तैयारी है।
गैर सरकारी संगठन क्राई :चाइल्ड राइट एंड यू: के विश्लेषण में यह बात सामने आई है कि मध्यप्रदेश में करीब सात लाख बच्चे मजदूर हैं। इनमें से तीन लाख बाल मजदूर या तो निरक्षर हैं या उनकी पढ़ाई-लिखाई मजदूरी करने की वजह से प्रभावित हो रही है।
इस दफा दूसरा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में आयोजित होने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह में बतौर मुख्य अतिथि होंगे। यह योग मेला इस मामले में खास होगा कि पूरी दुनिया को योग अभ्यास करवाने वाले बाबा रामदेव योग पर बोलेंगे तो जरूर लेकिन अभ्यास कोई और करवाएगा। चंडीगढ़ में आयोजित होने जा रहे इस योग मेले में योग अभ्यास करवाने दुबई से विशेषज्ञ आ रहे हैं। बाबा रामदेव के अलावा श्रीश्री रविशंकर भी इस मौके पर योग पर अपने विचार रखेंगे।
दुबई खेल परिषद के साथ दुबई में भारतीय दूतावास योग दिवस मनाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भारतीय योग गुरु बाबा रामदेव होंगे जो दुबई के विश्व व्यापार केंद्र में होने वाले कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।
उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को वाराणसी के एक गांव में दलितों के साथ भोजन किया। समरसता भोज नाम के इस कार्यक्रम पर तंज कसते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि संदेश देने के लिए उन्होंने भी मजदूरों के साथ भोजन किया था, लेकिन कभी उनकी जाति नहीं पूछी थी।
कांगो के एक युवक की हत्या के बाद भारत ने आज अफ्रीकी देशों को उनके नागरिकों की सुरक्षा का आश्वासन दिया और उनके दूतों को गुरुवार को दिल्ली में आईसीसीआर की मेजबानी वाले अफ्रीका दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजी करने की कोशिश की।
आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले के लक्ष्मीपुरम में एक मल्टीप्लेक्स के निर्माण स्थल पर शनिवार की रात जमीन धंसने से सात मजदूरों की मौत हो गई। हादसे में एक अन्य मजदूर को गंभीर हालत में बचाया गया और उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाले एक व्यक्ति ने शनिवार को दिल्ली की एक अदालत को बताया कि हाल ही में उसपर हमला किया गया और मामले को आगे नहीं बढ़ाने की चेतावनी दी गई।