विदेश सचिव एस जयशंकर ने अपनी रूस यात्रा के दौरान वहां के बड़े नेताओं से दोनों देशों को द्पिक्षीय रिश्तों, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा समेत कई मुद्दों पर चर्चा की।
भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन के जनरल कोच में आज सुबह हल्का धमाका होने से सात यात्री घायल हो गए। यह घटना भोपाल-उज्जैन रेलखंड के कालापीपल एवं सीहोर रेलवे स्टेशन के बीच हुई।
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि वह जल्द ही भारत की यात्रा करेंगी। इससे पहले उनकी बीते दिसंबर में नोटबंदी के कारण उपजी राजनीतिक चुनौतियों के कारण उनकी यात्रा की योजना को स्थगित कर दिया गया था।
भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन के जनरल कोच में आज सुबह हुए धमाके में दस लोग घायह हो गए। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने इस बात की पुष्टि की कि यह आतंकी हमला है। राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) मकरंद देउस्कर ने बताया कि हमने होशंगाबाद जिले के पिपरिया कस्बे से तीन संदिग्धों को वाहन जांच के दौरान हिरासत में लिया है। इनका संबध इस धमाके से है।
बाबा रामदेव ने दोबारा जोर देकर कहा है कि 2000 का नोट देश के लिए घातक है, नुकसानदायक है क्योंकि आर्थिक और राजनीतिक अपराध में ऐसी ही बड़ी करेंसी उपयोग में आती है। वो नर्मदा सेवा यात्रा में हिस्सा लेने भोपाल आए थे।
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील राम जेठमलानी का मानना है कि भाजपा को ज्वाइन करना उनके जीवन की सबसे बड़ी ट्रेजेडी है। अधिवक्ता ने कहा कि मैं पार्टी का फाउंडर मेंबर और पहला ऑल इंडिया वाइस प्रेसिडेंट भी रहा हूं।
पाक खुफिया एजेंसी आईएसआई का मददगार बलराम मप्र सहित पांच रायों में समानांतर टेलीफोन एक्सचेंज का बड़ा जासूसी नेटवर्क खड़ा करने में जुटा था। इनमें छत्तीसगढ़, गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तरप्रदेश भी शामिल हैं। इस जानकारी के बाद मप्र एटीएस ने जांच में इन रायों की एजेंसियों को भी शामिल किया है।
बाॅलीवुड में अपनी नायाब अदाकारी के लिए पहचाने जाने वाल दिग्गज अभिनेता ओमपुरी का शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पड़ने से मुंबई स्थित अपने घर पर निधन हो गया। वह 66 वर्ष के थे।
कर्नाटक के सहकारी मंत्री एचएस महादेव प्रसाद का चिकमंगलूर जिले के कोप्पा स्थित एक निजी रिसोर्ट में दिल का दौरा पड़ने के बाद निधन हो गया। प्रसाद की उम्र 58 वर्ष थी। उनके परिवार में उनकी पत्नी और एक बेटा है।
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदरलाल पटवा का बुधवार को निधन हो गया। वह 92 साल के थे और कुछ समय से बीमार थे। भाजपा सूत्रों ने बताया कि उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो चुका है और उनकी कोई संतान नहीं थी।