केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने आज कहा कि वह उत्तरप्रदेश में मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं है। हालांकि सिन्हा को राज्य में मुख्यमंत्री पद के मजबूत दावेदारों के रूप में देखा जा रहा है।
उपहार अग्निकांड मामले में उच्चतम न्यायालय ने रियल एस्टेट कारोबारी गोपाल अंसल की वह याचिका आज खारिज कर दी जिसमें उन्होंने अपने भाई सुशील अंसल की तरह सजा में रियायत देने का अनुरोध किया था। गोपाल अंसल को अब एक साल की सजा में से बची हुई अवधि जेल में भुगतने के लिए समर्पण करना होगा। न्यायमूर्ति रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति कुरियन जोसफ और न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की तीन सदस्यीय खंडपीठ ने कहा, गोपाल अंसल की याचिका खारिज की जाती है।
देश की विभिन्न जेलों में बंद आठ महिला कैदियों को आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ‘तिनका तिनका बंदिनी’ अवॉर्ड-2017 दिए गए। जिन महिला कैदियों को अवॉर्ड दिए गए, उनमें कई महिलाएं उम्रकैद की सजा काट रही हैं तो किसी को मौत की सजा सुनाई गई है।
भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन के जनरल कोच में आज सुबह हल्का धमाका होने से सात यात्री घायल हो गए। यह घटना भोपाल-उज्जैन रेलखंड के कालापीपल एवं सीहोर रेलवे स्टेशन के बीच हुई।
भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन के जनरल कोच में आज सुबह हुए धमाके में दस लोग घायह हो गए। मध्यप्रदेश के गृहमंत्री भूपेंद्र सिंह ने इस बात की पुष्टि की कि यह आतंकी हमला है। राज्य के पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) मकरंद देउस्कर ने बताया कि हमने होशंगाबाद जिले के पिपरिया कस्बे से तीन संदिग्धों को वाहन जांच के दौरान हिरासत में लिया है। इनका संबध इस धमाके से है।
पाकिस्तान के जल क्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोपों में गिरफ्तार किए गए 85 भारतीय मछुआरों को आज जेल भेज दिया गया। पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने रविवार को मछुआरों को गिरफ्तार किया था।
वस्तु एवं सेवाकर (जीएसटी) परिषद की ओर से आज आयोजित एक बैठक में केंद्रीय और एकीकृत जीएसटी कानून को मंजूरी दे दी गई है। इस बैठक में जीएसटी के अन्य पूरक विधेयकों को भी अंतिम रूप दिया गया है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की अति सुरक्षित मानी जाने वाली तिहाड़ जेल में कैदियों के बीच गुरुवार की रात हुई झड़प और ब्लेडबाजी में 11 कैदी घायल हो गए। इसके बाद जेल के अंदर हड़कंप मच गया।
फिल्म निर्माता कबीर खान ने दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा गुरमेहर कौर के साथ किए जा रहे व्यवहार पर नाराजगी जताते हुए कहा कि लोग सोशल मीडिया पर जिस तरह से व्यवहार कर रहे हैं, वह दु:खद है।
सोलह साल की वह लड़की लगातार डर के साये में जी रही है जिसके साथ उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री गायत्री प्रजापति और उनके साथियों ने कथित रूप से दुष्कर्म की कोशिश की थी और जिसकी मां के साथ कथित रूप से कई बार सामूहिक दुष्कर्म के आरोप इन लोगों पर हैं।