Advertisement

Search Result : "भारी हंगामा"

100 फीसदी राजनीतिक प्रतिशोध ले रहा है पीएमओ : राहुल

100 फीसदी राजनीतिक प्रतिशोध ले रहा है पीएमओ : राहुल

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने फिर कहा कि नेशनल हेराल्ड मामला प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से किया जा रहा 100 फीसदी राजनीतिक प्रतिशोध है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें न्यायपालिका में पूरी आस्था है।
अदालत में हारी कांग्रेस ने संसद में किया हंगामा

अदालत में हारी कांग्रेस ने संसद में किया हंगामा

नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उनके पुत्र राहुल गांधी को अदालत में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए कहे जाने के एक दिन बाद, कांग्रेस सदस्यों ने आज संसद में सरकार पर बदले की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए भारी हंगामा किया। इसके कारण दोनों सदनों में कामकाज ठप हो गया और दो बार के स्थगन के बाद कार्यवाही को दो बजे तक के लिए स्थगित कर देना पड़ा। सुबह लोकसभा और राज्यसभा में कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेसी सदस्य आक्रामक तेवरों के साथ आसन के समक्ष आकर नारेबाजी करने लगे। ये सदस्य नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ तानाशाही नहीं चलेगी, बदले की राजनीति बंद करो, हिटलरशाही नहीं चलेगी, हम ना डरे हैं , ना डरेंगे, सच की लड़ाई लड़ेंगे जैसे नारे लगा रहे थे।
वी के सिंह पहुंचे राज्यसभा, विपक्ष ने किया हंगामा

वी के सिंह पहुंचे राज्यसभा, विपक्ष ने किया हंगामा

दलित मुद्दे पर विवादित बयान देकर घिरे केंद्रीय मंत्री और पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह के राज्यसभा में आने का आज विपक्षी सदस्यों ने जमकर विरोध किया। विपक्ष ने उन्हें सरकार से बर्खास्त करने की मांग की। हरियाणा में कुछ समय पहले दो दलित बच्चों की मौत के बाद उनके कुत्ते संबंधी बयान के कारण विपक्षी सदस्य उनसे सदन से जाने की मांग कर रहे थे।
पीएम ने किया चेन्‍नई का दौरा, 1000 करोड़ की मदद का ऐलान

पीएम ने किया चेन्‍नई का दौरा, 1000 करोड़ की मदद का ऐलान

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में भारी बारिश और बाढ़ का कहर जारी है। स्थिति का जायजा लेने के लि्ए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद चेन्नई पहुंचे। उन्‍होंने मुख्‍यमंत्री जयललिता से मुलाकात के दौरान तमिलनाडु को 1000 करोड़ रुपये की अतिरिक्‍त मदद देने का ऐलान किया है। लगातार बारिश के चलते चेन्नई और उससे सटे कई उपनगरों में हालात बेहद खराब हैं। राज्‍य में बारिश और बाढ़ की वजह से मरने वालों का आंकड़ा 269 तक पहुंच चुका है।
गौरक्षा संदेश वाली कलाकृति पर भी हंगामा, वसुंधरा ने जताया खेद

गौरक्षा संदेश वाली कलाकृति पर भी हंगामा, वसुंधरा ने जताया खेद

देश में गोमांस पर छिड़ी बहस के बीच जयपुर में गाय को बचाने का संदेश देने वाली कलाकृति पर विवाद खड़ा हो गया। इस मामले में पुलिस ने दो कलाकारों को हिरासत में ले लिया। हालांकि, बाद में खुद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने घटना पर खेद व्यक्त किया है।
आप विधायक ने सिंघल को आतंकी कहा, विधानसभा में हंगामा

आप विधायक ने सिंघल को आतंकी कहा, विधानसभा में हंगामा

विश्व हिंदू परिषद के वरिष्ठ नेता अशोक सिंघल को श्रद्धांजलि देने के मसले पर दिल्ली विधानसभा में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ। गत दिवस लंबी बीमारी के बाद सिंघल का गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। दिल्ली विधानसभा में हंगामें की वजह रही कि भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने विधानसभा में सिंघल को श्रद्धांजलि देने की मांग की। इस पर आम आदमी पार्टी के नेताओं ने हंगामा करना शुरू कर दिया।
तमिलनाडु में भारी बारिश से जीवन अस्त व्यस्त, 55 लोगों की मौत

तमिलनाडु में भारी बारिश से जीवन अस्त व्यस्त, 55 लोगों की मौत

उत्तर-पूर्वी मॉनसून के प्रभाव के कारण तमिलनाडु के कई हिस्सों में शुक्रवार को भी बारिश जारी है। बारिश के कारण अब तक राज्य में 55 लोगों की मौत हो चुकी है। बुधवार की रात से जारी भारी बारिश से शहरों, उपनगरों और ग्रामीण इलाकों में सामान्य जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। राज्य के कई हिस्सों में लगातार बारिश की वजह से रेल और सड़क यातायात बाधित है।
एग्जिट पोल: कांटे की टक्‍कर में नीतीश का पलड़ा भारी

एग्जिट पोल: कांटे की टक्‍कर में नीतीश का पलड़ा भारी

बिहार विधानसभा चुनाव के पांचवें और आखिरी चरण का मतदान संपन्‍न होते ही आज कई न्‍यूज चैनलों ने अपने ए‍ग्जिट पोल के नतीजे जारी किए हैं। टुडेज-चाणक्‍य और इंडिया टुडे को छोड़कर ज्‍यादातर ए‍ग्जिट पोल कांटे की टक्‍कर में महागठबंधन का पलड़ा भारी होने का अनुमान लगा रहे हैं।
भारत में भी फॉक्‍सवैगन पर संकट, नोटिस भेजेगी सरकार

भारत में भी फॉक्‍सवैगन पर संकट, नोटिस भेजेगी सरकार

जर्मनी की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी फॉक्‍सवैगन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उत्‍सर्जन मापने वाले सॉफ्टवेयर में छेड़छाड़ को लेकर विवादो में घिरी फॉक्‍सवैगन को लेकर भारत सरकार ने भी सख्‍त रुख अपना लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, वाहनों में सड़क और प्रयोगशाला के उत्सर्जन स्‍तर में भारी अंतर फर्क को लेकर आज सरकार फाॅक्सवैगन समूह को नोटिस भेज सकती है।
भूकंप से अफगानिस्‍तान और पाक में भारी तबाही, सैकड़ों मरे

भूकंप से अफगानिस्‍तान और पाक में भारी तबाही, सैकड़ों मरे

हिंदूकुश पर्वत में आए 7.5 तीव्रता के जबरदस्त भूकंप से अफगानिस्‍तान और पाकिस्तान में तबाही मचा दी है। इस भूकंप के झटके उत्‍तर भारत में भी महसूस किए गए थे। यूएस जियोलोजिकल सर्वे के अनुसार भूकंप का केंद्र काबुल से 250 किलोमीटर दूर उत्तर-पूर्व अफगानिस्तान में करीब 190 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। पाकिस्‍तान में भूकंप से 150 से ज्‍यादा लोगों के मरने की खबर है। वहीं अफगानिस्तान में भी 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है जबकि दोनों देशों में हजारों लोग घायल हो गए हैं।
Advertisement
Advertisement
Advertisement