सरकार ने आज कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माने के प्रावधान वाले मोटर वाहन (संशोधन) विधेयक को संसद के आगामी बजट सत्र में पेश करने के पूरे प्रयास किये जायेंगे।
आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जैकसन बर्ड ने पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन बारिश के कारण दिन का खेल खत्म होने से पहले दो विकेट चटकाकर मेजबान टीम का पलड़ा भारी रखा। बारिश के कारण जब चाय का ब्रेक जल्दी लिया गया तब पाकिस्तान ने चार विकेट पर 142 रन बनाए थे। सलामी बल्लेबाज अजहर अली 66 जबकि पहले टेस्ट में शतक जड़ने वाले असद शाफिक चार रन बनाकर खेल रहे हैं। इसी स्कोर पर बाद में दिन का खेल खत्म हो गया।
बुलंदशहर सामूहिक बलात्कार कांड मामले में विवादास्पद बयान देने वाले उत्तर प्रदेश के मंत्री आजम खां के इस्तीफे की मांग को लेकर भाजपा सदस्यों के और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर बसपा सदस्यों के हंगामे की वजह से विधानसभा में आज प्रश्नकाल नहीं हो सका।
उतरप्रदेश के सहारनपुर जिले के थाना चिलकाना में बैंक पर नकदी नहीं होने का बोर्ड लगाए जाने के बाद लाइन में लगे लोगों ने हंगामा किया और बैंक का शटर बंद कर बैंक कर्मचारियों को बंंधक बना लिया।
भीषण चक्रवाती तूफान वरदा चेन्नई के करीब 60 किलोमीटर पूर्वोत्तर में पहुंच गया है और इसके आगामी दो घंटों में चेन्नई में पहुंचने की संभावना है। एेसे में शहर एवं तमिलनाडु के तटीय जिलों तिरूवल्लूर एवं कांचीपुरम में सोमवार को भारी बारिश हुई, निचले इलाकों में पानी भर गया और तेज हवाओं के कारण सैकड़ों पेड़ उखड़ गए।
नोटबंदी के मुद्दे पर संसद में बृहस्पतिवार को भी गतिरोध कायम रहा तथा विपक्ष के हंगामे के बीच इस पर चर्चा को आगे नहीं बढ़ाया जा सका। हालांकि हंगामे के बीच लोकसभा में आम बजट से जुड़ी अनुदान की अनुपूरक मांगों को पारित कर दिया गया।
चीन की अपनी मुद्रा युआन के वैश्वीकरण की योजना को झटका लगा है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के विदेशी मुद्रा भंडार में भारी गिरावट आई है और उसकी मुद्रा का मूल्य घटा है।
नोटबंदी के मुद्दे पर संसद में लगातार तीसरे सप्ताह हंगामा जारी रहने के बीच भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने आज लोकसभा में सदन की कार्यवाही नहीं चल पाने को लेकर गहरा क्षोभ प्रकट किया और उन्हें यह कहते सुना गया कि न तो स्पीकर और न ही संसदीय कार्य मंत्री सदन को चला पा रहे हैं।
अंडमान के हैवलाक द़वीप में भारी बारिश और तूफान के चलते करीब 800 पर्यटक फंस गए हैं। उन्हें निकालने के लिए बुधवार को नौसेना के चार पोतों को लगाया गया है। मंगलवार रातभर हुई बारिश ने द्वीप में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है और अंडमान के उत्तरी और मध्य हिस्से में बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। इन पर्यटकों को बचाने के लिए भारतीय नौ सेना ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है।
मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले दो दिनों में खराब मौसम रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 5 और 6 दिसंबर को मौसम खराब रहने के बारे में चेतावनी जारी की है।