मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन को भारत के राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी दिन हर साल खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के अलावा अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार दिए जाते हैं।
महान भारतीय फुटबॉल खिलाड़ी चूनी गोस्वामी ने बताया, "अहमद खान ज्यादातर नंगे पैर फुटबॉल खेलते थे। नंगे पैर खेलने कै दौरान उनको ड्रिबलिंग करने में महारत हासिल थी। नंगे पैर उनकी ड्रिबलिंग एक जादूगर की तरह थी।"
पत्नी का दिल जीतने के लिए समझौता करने की सलाह देना भी किसी को चैंपियन बना सकता है। ऐसा हुआ है भारतीय मूल के 43 वर्षीय सिंगापुरवासी मनोज वासुदेवन के साथ। उन्होंने कनाडा में आयोजित प्रतिष्ठित इंटरनेशनल पब्लिक स्पीकिंग चैंपियनशिप में इसी विषय पर अपनी बात रखी और चैंपियन बने।
दक्षिणी इंग्लैंड में हुए सड़क हादसे में तीन भारतीयों की मौत हो गई। ये सभी विप्रो में काम करते थे। ये तीनों उस मिनी बस पर सवार थे जो दो ट्रकों की चपेट में आ गई थ्ाी। इस हादसे में कुल आठ लोगों की मौत हुई थी।
भारतीय क्रिकेट टीम सबसे ज्यादा वनडे मैच खेलने वाली टीम है। टीम इंडिया ने कुल 918 मैच खेले हैं जिसमें से उसे 466 में जीत हासिल हुई है। वहीं 405 मैच में टीम इंडिया को हार का मुंह देखना पड़ा है।
रूनी ने इसी साल जुलाई में 13 साल मैनचेस्टर युनाइटेड में बिताने के बाद क्लब को अलविदा कह दिया था। इसके बाद रूनी ने अपने पुराने क्लब एवर्टन के साथ करार किया।
रणजीत सिंह को इंग्लैंड की ओर से 15 टेस्ट खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 44.95 के औसत से 989 टेस्ट रन बनाए। उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 175 रहा। भारत के लिए वो कभी कोई मैच नहीं खेल पाए।