मणिपुर विधानसभा चुनाव में नगा संगठनों की नाकेबंदी की वजह से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीद फंस गई है। जबकि इस बार वहां पर मुख्यमंत्री इबोबी सिंह के शासनकाल के दौरान सरकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार और पिछड़ेपन की वजह से भाजपा की संभावना दिख रही थी।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार अभियान अपने चरम पर पहुंच चुका है लेकिन सपा के मुखिया मुलायम सिंह यादव ने इस साल के चुनाव प्रचार अभियान में सिर्फ दो रैलियों को ही संबोधित किया है जबकि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने 300 रैलियों को संबोधित किया था।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि कल तक विधानसभा चुनाव में 300 सीटें जीतने का दम भरने वाले मोदी और भाजपा के लोग अब गठबंधन की सरकार की बातें करने लगे हैं।
सशस्त्र बल विशेषाधिकार कानून (अफ्स्पा) हटाने की मांग को लेकर करीब 16 वर्षों तक भूख हड़ताल पर रहीं सामाजिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला की पीपुल्स रिसर्जेंस एंड जस्टिस एलायंस (पीआरजेए) ने कहा है कि यह कानून उग्रवाद से निपटने में मददगार नहीं है, बल्कि इसने रोग को और बढ़ा दिया है।
राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने भाजपा पर नए नजरिए से हमला बोला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी नहीं बख्शा है। पीएम मोदी को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का जुड़वा भाई बताया है।
समाजवादी पार्टी से निष्कासित नेता जयाप्रदा ने आज कहा कि यदि उन्हें सम्मानजनक न्योता मिलता है तो वह किसी पार्टी में शामिल हो सकती हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नोटबंदी के फैसले की तारीफ की।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनता को बसपा से सावधान रहने की नसीहत देते हुए आज कहा कि बसपा सुप्रीमो मायावती कभी भी भाजपा के साथ समझौता कर सकती हैं।
अपने गढ़ मुंबई के बीएमसी चुनाव में 82 सीटें जीतने वाली भाजपा की बढ़त से बेफिक्र शिवसेना ने आज जोर देकर कहा कि नगर निकाय का मेयर उनकी पार्टी का ही बनेगा। इसके साथ ही सेना ने अब पराये हो चुके अपने पुराने सहयोगी भाजपा पर छल से उन्हें अस्थिर करने का भी आरोप लगाया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती दी है। अखिलेश यादव ने कि समाजवादी पार्टी का काम बोलता है और मोदी जी सिर्फ मन की बात करते हैं।