Advertisement

Search Result : "बीफ उत्‍सव"

हाथी के मल से पर्यावरण अनुकूल कागज का उत्पादन

हाथी के मल से पर्यावरण अनुकूल कागज का उत्पादन

शहर के कुछ विशेष रूप से सक्षम लोग अड़चनों को पार करके हाथी के मल से पारिस्थितिकी के लिहाज से अनुकूल कागज बनाकर कमाई कर रहे हैं और इस कागज की अच्छी मांग है खासतौर पर विदेशी पर्यटकों के बीच।
फौजियों का अपमान करती है कांग्रेस : पीएम मोदी

फौजियों का अपमान करती है कांग्रेस : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सैनिक बाहुल्य वाले इलाके में जनता के भावनात्मक तार को जोड़ते हुए कांग्रेस पर वन रैंक, वन पेंशन के मुद्दे को 40 साल तक लटकाकर और सर्जिकल स्टाइक पर शक कर फौजियों का अपमान करने का आरोप लगाया और कहा कि राज्य निर्माण की घोर विरोधी यह पार्टी एक बार फिर आंदोलनकारियों का दमन करने वाली समाजवादी पार्टी की गोद में जा बैठी है।
चुनाव लड़ रहे भाजपा के 29 विधायकों की संपत्ति में दो करोड़ से अधिक का इजाफा

चुनाव लड़ रहे भाजपा के 29 विधायकों की संपत्ति में दो करोड़ से अधिक का इजाफा

एक ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि उत्तराखंड में दोबारा चुनाव लड़ रहे 60 विधायकों की संपत्ति में पिछले पांच सालों में औसतन 1.77 करोड़ रूपये का इजाफा हुआ है। भाजपा के 29 विधायकों की संपत्ति में औसतन दो करोड़ रूपये से अधिक का इजाफा हुआ वहीं कांग्रेस के 28 विधायकों की संपत्ति में एक करोड़ रूपये से अधिक की वृद्धि हुई।
उत्‍तराखंड में अपराधिक छवि व़ाले सबसे ज्‍यादा भाजपा के उम्‍मीदवार

उत्‍तराखंड में अपराधिक छवि व़ाले सबसे ज्‍यादा भाजपा के उम्‍मीदवार

उत्‍तराखंड में भाजपा के उम्‍मीदवारों में सबसे ज्‍यादा 19 प्रत्‍याशी आपराधिक छवि वाले हैं। कांग्रेस के 17, बसपा के सात, उत्तराखंड क्रांति दल के चार, सपा के दो और 32 निर्दलीय उम्मीदवारों पर भी अपराधिक आरोप हैं। इन सभी ने अपने हलफनामों में अपने खिलाफ आपराधिक मामले चलने की घोषणा की है।
सर्वोच्च न्यायालय का बीफ बैन पर सुनवाई से इनकार

सर्वोच्च न्यायालय का बीफ बैन पर सुनवाई से इनकार

सर्वोच्च न्यायालय ने आज बीफ बैन करने की मांग वाली याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया है। यह याचिका देशभर में बीफ को प्रतिबंधित करने के लिए लेकर दायर की गई थी।
भाजपा की दूसरी सूची जारी राजनाथ के बेटे को मिला टिकट

भाजपा की दूसरी सूची जारी राजनाथ के बेटे को मिला टिकट

भारतीय जनता पार्टी ने उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए दूसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह के बेटे का भी नाम है। रविवार को भाजपा ने 155 उम्‍मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।
आरक्षण मसले पर बिहार का हाल न हो जाए उत्‍तर प्रदेश्‍ा में भाजपा के लिए

आरक्षण मसले पर बिहार का हाल न हो जाए उत्‍तर प्रदेश्‍ा में भाजपा के लिए

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से ठीक पहले संघ ने आरक्षण को खत्‍म करने की वकालत करके पिछड़ों को एकजुट होने का मौका दे दिया है। बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले आरक्षण के मसले ने भाजपा को बड़ा नुकसान पहुंचाया था। कुछ उसी तरह का हाल उत्‍तर प्रदेश में न हो जाए इसको लेकर भाजपा के कई नेता नाराज भी बताए जा रहे है।
उत्‍तर प्रदेश में 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आसाराम की पार्टी

उत्‍तर प्रदेश में 150 सीटों पर चुनाव लड़ेगी आसाराम की पार्टी

उत्‍तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कई क्षेेत्रीय पार्टियां ताल ठोकने में जुट गई है। रेप के आरोपित आसाराम के बेटे और खुद भी रेप के आरोपित नारायण साईं की ओजस्वी पार्टी पूर्वांचल की 150सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखंड में बागियों से परेशान भाजपा

उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखंड में बागियों से परेशान भाजपा

उत्‍तर प्रदेश और उत्‍तराखंड में विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण की अधिसूचना जारी हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी ने जो पहली सूची जारी की है उसके बाद से ही बगावत का दौर शुरू हो गया है। भाजपा कार्यकर्ताओं को दूसरे दलों से आए नेताओं को टिकट देना नागवार लग रहा है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement