राजधानी दिल्ली में भारत कला मेला समाप्त हो गया है लेकिन उसकी ऐसी ही कई छवियां दर्शकों के दिमाग में दर्ज हो गई हैं। कला के विविध रंग इस मेले में देखने कि मिले। बड़े और नामी कलाकारों की कृतियां इस मेले में आम लोगों ने करीब से देखी और परखीं।
क्या इस बार दिल्ली में रिकॉर्ड तोड़ मतदान होगा? जिस तरह इस बार समाज के हर तबके के लोगों में मतदान में हिस्सेदारी कर रहे हैं उसे देखकर लगता है कि राजधानी में इससे पहले के चुनावों के सारे रिकॉर्ड टूट सकते हैं। मतदान जारी है।
दिल्ली में विधानसभा चुनाव को लेकर स्थानीय स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह की कमी दिखाई दे रही है। ज्यादातर पार्टी कार्यकर्ता किरण बेदी को मुख्यमंत्री का उम्मीदवार बनाने को लेकर नाराज हैं।