पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दावा किया है कि पंजाब में स्थिति शांतिपूर्ण है। पंचकूला से भड़की हिंसा के बाद राज्य में न कोई फायरिंग की गई और न ही किसी व्यक्ति की मौत हुई है।
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का आज जन्मदिन है। 7 जुलाई 1981 में जन्में धोनी आज 36 साल के हो गए हैं। टीम इंडिया के कैप्टन कूल कहे जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम कप्तान रहे हैं।
जीएसटी को लागू करने की समय सीमा एक जुलाई बहुत दूर नहीं है। एक महीने से भी कम वक्त बचा है, जबकि अभी तक 7 राज्यों ने जीसटी को पारित ही नहीं किया है। इनमें से अधिकतर गैर भाजपा शासित राज्य हैं।
लगता है भाजपा को देश के सारे चुनाव जीतने का वरदान सा मिल गया है। यूपी की रिकार्ड तोड़ जीत के बाद देशभर के उप चुनाव के परिणाम शायद इस ओर ही इशारा कर रहे हैं। परंपरागत दलीय व्यवस्था के बीच देश की राजधानी दिल्ली में वैकल्पिक राजनीति का चेहरा बनकर उभरे अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को भी इस बार भाजपा ने पटखनी दे दी है। दिल्ली की पंजाबी बाहुल्य राजौरी गार्डन सीट पर भाजपा ने अपना विजय परचम तो लहराया है, यह भाजपा और मोदी के युग में कोई बड़ी बात नहीं हो सकती लेकिन यहां से सत्ताधारी आप के प्रत्याशी की जमानत का जब्त होना दिल्ली की राजनीति की एक दूसरी तस्वीर अवश्य पेश कर रहा है।
पंजाब के पूर्व कृषि मंत्री और अकाली दल के वरिष्ठ नेता गुरदेव सिंह बादल का आज सुबह निधन हो गया। गुरदेव 85 साल के थे और उनके परिवार में दो बेटा और एक बेटी है। लंबे समय से बीमार चल रहे गुरदेव सिंह बादल ने आज दयानंद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में आखिरी सांसे लीं।
पंजाब में मिली कामयाबी के बाद कांग्रेस कैप्टन अमरिंदर सिंह को दिल्ली के मतदाताओं को लुभाने के लिए बतौर स्टार प्रचारक मैदान में उतारेगी। कांग्रेस अध्यक्ष अजय माकन ने इस खबर की पुष्टि की है।
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ नौ विधायकों ने मंत्रीपद की शपथ ली है। लगातार चर्चा में बने रहे पूर्व भाजपाई नवजोत सिंह सिद्धू ने कैबिनेट में नंबर तीन मंत्री के रूप में शपथ ली है।