मोदी सरकार पर काम न करने देने का आरोप लगाते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि उनके सभी 67 विधायक तिहाड़ जेल से भी काम करने को तैयार है।
उत्तर प्रदेश में बहुजन समाज पार्टी में शुरू हुआ बगावत का सिलसिला अब महाराष्ट्र, राजस्थान में भी पहुंच गया। महाराष्ट्र में बसपा अध्यक्ष मायावती की कार्यशैली से असंतुष्ट राज्य के आधे से ज्यादा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़ दी है।
नोएडा विकास प्राधिकरण के निलंबित इंजीनियर यादव सिंह के मामले में सीबीआई को जो दस्तावेज मिले हैं उनमें समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी और भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेताओं का नाम शामिल है। सीबीआई सूत्रों के मुताबिक जांच का जो दायरा है वह 2002 से लेकर 2014 तक के बीच तय किया गया है। इस दौरान प्रदेश में भाजपा, सपा और बसपा की सरकारें रही है। सूत्रों के मुताबिक इन सभी दलों के बड़े नेताओं से यादव सिंह का संबंध रहा जिसकी वजह से वह गलत कामों को अंजाम देता रहा।
जनता दल यूनाइटेड के बागी विधायक अब भारतीय जनता पार्टी का गुणगान कर रहे हैं। तकनीकी कारणों से भाजपा में शामिल न हो पाने के कारण ये विधायक जदयू के साथ बने हुए हैं लेकिन भाजपा का प्रचार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुज्जफरपुर की रैली को सफल बनाने के लिए जदयू के बागी विधायकों ने पूरा जोर लगाया और यहां तक की रैली में भी शामिल हुए।
आप के कोंडली से विधायक मनोज कुमार को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। मनोज कुमार पर उनके पूर्व साझेदार ने धोखाधड़ी का आरोप लगाया है।
पटना के बाढ इलाके में हाल में चार लोगों के अपहरण और उनमें से एक व्यक्ति की हत्या के मामले में जदयू विधायक अनंत सिंह का नाम आने के बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इससे पहले अनंत सिंह ने इस मामले से उनका कोई लेना देना नहीं है। उन्हें जबरन फंसाया जा रहा है।
बसपा मुखिया मायावती ने बिहार विधानसभा चुनावों को पूरी तैयारी और मुस्तैदी के साथ लड़ने की घोषणा की है। मंगलवार को मायावती ने बिहार से आए पार्टी पदाधिकारियों को कहा कि पार्टी का जनाधार बढ़े इसके लिए बिहार विधानसभा चुनाव में उम्मीदवार खड़े किए जाएंगे।
आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक जितेंद्र तोमर पर फर्जी डिग्री लेने का विवाद अभी थमा भी नहीं है कि एक अन्य आप विधायक सुरिंदर सिंह पर भी फर्जी डिग्री लेने का आरोप तूल पकड़ रहा है। वह दिल्ली कैंट से विधायक हैं। मीडिया में आई खबरों के अनुसार सुरिंदर सिंह पर भी फर्जी डिग्री लेने का आरोप गर्माता जा रहा है।