राजस्थान के बालेसर में एयरफोर्स का एमआईजी-23 एयरक्राफ्ट विमान क्रैश हो गया। तीन दिन के भीतर यह दूसरी बड़ी हवाई दुर्घटना है। मंगलवार को अरुणाचल प्रदेश में इंडियन एयरफोर्स का हेलिकॉप्टर भी दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इस तरह सैन्य विमानों का दुर्घटनाग्रस्त होना भारत के लिए चिंता का सबब है।
भारत सहित दुनिया भर में एक बार फिर से साइबर हमला हुआ है। इसका शिकार भारत के मुंबई स्थित कंटेनर पोर्ट जवाहर लाल नेहरू पोर्ट ट्रस्ट (JNPT) समेत दुनिया की 20 बड़ी कंपनियां हुई हैं।
छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाबलों की ओर से करीब 56 घंटे तक चलाए गए ‘ऑपरेशन प्रहार’ में सेना को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। इस अभियान में 24 नक्सली मारे गए जबकि 10 के घायल होने की खबर है। इस अभियान में डीआरजी के तीन जवान भी शहीद हो गए हैं।
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के गायनी विभाग के डॉक्टरों की लापरवाही आए दिन बढ़ती ही जा रही है। अभी बच्चा बदले जाने के आरोप से छुटकारा भी नहीं मिला था कि रविवार को गायनी विभाग के डॉक्टरों ने लापरवाही की हद पार कर दी है।
क्रिकेट की चकाचौंध के सामने जिस हॉकी को हमने लगभग भूला-सा दिया, आज उसने खेल प्रेमियों को खुश होने की बड़ी वजह दी। भारतीय हाॅॅॅकी ने आज वो किया, जिसकी उम्मीद क्रिकेट में की जा रही थी। सबकी निगाहें क्रिकेट पर रही, लेकिन कामयाबी हॉकी में मिली।
लखनऊ में समाजवादी पार्टी के पूर्व कद्दावर मंत्री और रेप आरोपी गायत्री प्रजापति के अवैध बहुखंडी इमारत को आज हाईकोर्ट के आदेश के बाद लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने गिरा दिया। बिजनौर रोड सालेह नगर में पूर्व मंत्री गायत्री प्रजापति की तीन मंजिला इमारत पूरी तरह से अवैध थी।
लंदन के 27 मंजिला ग्रेनफेल टावर में आज सुबह आग लग गई। सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची 40 दमकल गाड़ियां और 200 दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की कोशिश में लगे हैं। इस घटना के दौरान ग्रेनफेल टावर अपार्ममेंट में कई लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है।
लंदन के 27 मंजिला ग्रेनफेल टावर में आज सुबह आग लग गई। इस घटना में 6 लोगों के मारे जाने की खबर है, हालांकि अभी मरने वालों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि नही हो पाई है। हादसे में घायल 50 से अधिक लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है।
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने होम लोन को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है। एसबीआई ने 75 लाख रुपये के होम लोन पर ब्याज दर में 0.10 फीसदी की कटौती की है। ये छूट 15 जून के बाद से लागू हो जाएंगी।