अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने डेमोक्रेटिक उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के खिलाफ कथित ईमेल घोटाले में एफबीआई की जांच फिर से शुरू किए जाने के मामले पर अपनी पहली टिप्पणी में कहा कि देश की शीर्ष घरेलू खुफिया एजेंसी अधूरी सूचना या लीक हुई जानकारी पर नहीं बल्कि ठोस निर्णयों पर कार्य करती है।
लद्दाख की बर्फीली ऊंचाइयों पर नियंत्रण रेखा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुस आए चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच गतिरोध अब भी कायम है। बुधवार को पिपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) के जवान भारतीय क्षेत्र में घुस आए थे और मनरेगा योजना के तहत किए जा रहे सिंचाई नहर के निर्माण कार्य को रोक दिया था।
अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा है कि भारत में सामाजिक सौहार्द्र का पासवर्ड सांस्कृतिक सौहार्द्र है और बिना सांस्कृतिक सौहार्द्र के सामाजिक सौहार्द्र पूरा नहीं हो सकता।
न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज टाम लैथम आलोचकों के निशाने पर चल रहे रोस टेलर का बचाव किया जो भारत के वर्तमान दौरे में खराब फार्म से जूझ रहे हैं और पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ने भी उनकी आलोचना की थी। अपनी आत्मकथा डिक्लेयर्ड में मैकुलम ने टेलर के बारे में कहा है कि अपनी कप्तानी के दौरान वह खिलाडि़यों को प्रेरित नहीं कर पाते थे और उनके साथ संवाद स्थापित करने में नाकाम रहे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ दलाली सम्बन्धी टिप्पणी करने वाले कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की तरफदारी करते हुए आज कहा कि उन्होंने कुछ सोच-समझकर ही वह बयान दिया होगा। इसके साथ ही अखिलेश ने कहा कि राहुल गांधी से हमारे अच्छे संबंध हैं।
अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने इस्लामी आतंकवाद शब्द का इस्तेमाल नहीं करने के अपने फैसले का बचाव करते हुए कहा है कि यह एक तरीके से गढ़ा गया मुद्दा है। उन्होंने कहा कि लोगों की जान लेने वालों के साथ इस्लाम को जोड़ने के पीछे कोई धार्मिक तर्क नहीं है।
केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख़्तार अब्बास नकवी ने कहा कि "पाकिस्तान में चल रही आतंकवाद की फैक्ट्री का बदबू फैला रहा प्रदूषण पूरी दुनिया की सेहत के लिए बड़ा खतरा बन गया है और इसका फौरन इलाज जरुरी है।" नकवी ने यह बात दिल्ली में "समाज बचाओ संदेश" पुस्तक के लोकार्पण के वक्त कही।
बिहार के मधुबनी जिले में आज एक बस के सड़क किनारे स्थित तालाब में गिरने से कम से कम 10 यात्रियों की मौत हो गई। हादसे में और छह अन्य लोगों के मारे जाने की आशंका है।
समाजवादी पार्टी में चल रहे घमासान के बीच पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को अध्यक्ष पद से हटाना गलत था। उन्होने कहा कि अखिलेश से अध्यक्ष पद का इस्तीफा मांगा जाता तो वे खुशी-खुशी दे देते और इतनी चर्चा नहीं होती।