भारत में जीका वायरस के तीन मामलों की पुष्टि हुई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने सोमवार को देश में जीका के तीन मामलों की पुष्टि की है। तमिलनाडु के कृष्णागिरी जिला से जीका वायरस का पहला मामला सामने आया।
राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले में खुले में शौच करती महिलाओं के फोटो लेने से रोकने पर नगर परिषद कर्मियों ने कथित रूप से एक व्यक्ति को पीट-पीट कर मार डाला। घटना को राजस्थान की सीएम वसुंधरा राजे ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। वहीं भाकपा (माले) ने इसे स्वच्छता अभियान के नाम पर हत्या करार दिया है।
बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी ने शत्रुघ्न सिन्हा के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। दरअसल भाजपा के वरिष्ठ नेता और सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे लालू प्रसाद यादव और दिल्ली के सीएम केजरीवाल को लेकर ट्वीट किया। जिस पर सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि जिस लालू के बचाव में नीतीश नहीं उतरे उसके बचाव में भाजपा के 'शत्रु' कूद पड़े।
दिल्ली महिला आयोग ने शुक्रवार की रात को पुलिस के साथ मिलकर जीबी रोड के कोठे पर छापा मारकर 15 साल की नाबालिग लड़की को छुड़ाया। एक लड़के ने उक्त लड़की के बारे में दिल्ली महिला आयोग की चेयरपर्सन स्वाति जयहिंद को फेसबुक पर मैसेज करके सूचना दी थी। जिसके बाद इस लड़के को दिल्ली महिला आयोग बुलाया गया और लड़की किस कोठे में हैं, कितनी उम्र है इसकी सारी जानकारी एकत्रित की गई।
लोगों को सफाई के मामले में संदेश देने के लिए सात मई को दिल्ली भाजपा बड़ा अभियान चलाएगी। इसका मकसद निगम में जीतकर आए पार्षदों को अभी से अपने काम के प्रति सजग करना है। इसमें डेरा सच्चा सौदा व कई एनजीओ भी शिरकत करेंगे।
सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के कई इलाकों में आतंकवादियों के खिलाफ आज एक बड़ा अभियान शुरू कर दिया है। करीब 20 गांवों की घेरेबंदी की गई है और कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। लेकिन पथराव करने वाली भीड़ उनके प्रयासों में बाधा डाल रही है।
केंद्र सरकार की ओर से कराए गए स्वच्छता सर्वेक्षण में मध्य प्रदेश के इंदौर और भोपाल ने बाजी मार ली है। लेकिन कई शहर साफ-सफाई के मामले में पिछड़ते जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश के चार शहर तो सबसे निचले पायदान पर हैं।