देश में पहली बार अशक्त लोगों के लिए अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव का आयोजन हो रहा है। इस आयोजन को भारत सरकार का सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय करा रहा है।
ईद, दिवाली के बाद बॉलीवुड अपना सबसे बड़ा दांव साल के आखिर में खेलता है। ईद पर बजरंगी भाई जान और दिवाली पर प्रेम ने अपना कब्जा जमाए रखा। दोनों ही मौकों पर बॉक्स ऑफिस पर भरपूर सिक्के बरसते हैं।
मुख्यधारा के कलाकारों कंगना रणौत, राजकुमार राव, आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 17वें जियो मामी मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में शिरकत करते हुए इस आयोजन के प्रति अपना समर्थन जताया। यह आयोजन स्वतंत्र फिल्मकारों को अपना काम दिखाने के लिए मंच उपलब्ध करवाता है।
दिलवाले दुलहनिया ले जाएंगे को आए कितने साल बीत गए। पूरे 20 साल जी। शाहरूख-काजोल की यह जोड़ी आज तक वहीं पर खड़ी है। जब भी दोनों की बात होती है इस फिल्म की चर्चा जरूरी होती है।
हैदराबाद में रोहित शेट्टी की दिलवाले फिल्म की शूटिंग के दौरान सुपरस्टार शाहरूख खान ने ईमानदारी से एक बात कुबूल करते हुए कहा कि वह और उनकी सह अभिनेत्री काजोल दुनिया के सबसे बुरे डांसर हैं।
सिनेमा को चाहने वाले इस साल दिग्गज फिल्मकार सत्यजित रे की पहली फिल्म पाथेर पांचाली के साठ साल पूरा होने का जश्न मना रहे हैं। इसी बीच रे की भारत में कम और यूरोप-अमेरिका में ज्यादा सराही गई फिल्म अरण्येर दिन रात्रि पर एक डॉक्यूमेंट्री रिवाइविंग इमेजरी सामने आई है। पिछले दिनों रांची, झारखंड में इसका प्रीमियर हुआ।
अपने सहकलाकारों के प्रति शाहरूख का प्रेम कम ही देखने को मिलता है। लेकिन आजकल वह अपने जूनियरों की खूब तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में सोनू सूद की तारीफ के बाद इस बार वरुण धवन का नंबर आया है। शारूख आजकल दूसरों की तारीफ में इतने व्यस्त हैं कि सभी को लग रहा है उन्हें अचानक क्या हुआ है।
राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता चिंतन्य तम्हान्हे की पहली निर्देशित मराठी फिल्म ‘कोर्ट’ को ऑस्कर के लिए चुना गया है। भारत की तरफ से इस 88वें एकेडमी पुरस्कार समारोह के लिए इस फिल्म को सोमवार को चुना गया।