एक ओर जहां दिल्ली-एनसीआर के गांवों में महिलाओं की चोटी काटे जाने की घटनाएं दिन पर दिन बढ़ती जा रही हैं, तो वहीं अरशद खान बिसरू नामक गायक ने इस तरह की घटना पर एक गीत की रचना की है।
पहलाज निहलानी की छुट्टी की खबर पिछले दो दिन से चर्चा का विषय बनी हुई है। सूत्रों का कहना है कि सूचना प्रसारण मंत्रालय ने उनकी छुट्टी करने का मन बना लिया है। लेकिन पहलाज अभी भी अपने हौंसलों से डटे हुए हैं।
जम्मू और कश्मीर की मुख्यममंत्री महबूबा मुफ्ती ने कश्मीर मुद्दे को सुलझाने के लिए किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता का विरोध किया है। उन्होंने कहा, ‘सीरिया, अफगानिस्तान और इराक में आज हालात क्या हैं? क्या फारुक साहब वही हालात कश्मीर में देखना चाहते हैं।’
राष्ट्रपति चुनाव में रामनाथ कोविंद ने 65.65 फीसदी वोट पाकर विपक्षी उम्मीदवार मीरा कुमार को बड़े अंतर से हराया है। हालांकि, विपक्ष की एकजुटता को पहले ही झटका लगा चुका था, लेकिन चुनाव के नतीजे कई राज्यों में कोविंद के पक्ष में क्रास वोटिंग को उजागर करते हैं। लगता है अंतर आत्मा की आवाज पर वोट देने की मीरा कुमार की अपील पर सबसे ज्यादा अमल कांग्रेसी विधायकों ने ही किया।
संसद में मानसून सत्र के तीसरे दिन एक ओर जहां विपक्ष ने किसान खुदकुशी के मुद्दे पर केंद्र की मोदी सरकार का घेराव किया। वहीं, सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव ने भी सदन में चीन के साथ चल रहे विवाद का मुद्दा उठाया है।
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह एक बार फिर अपने ट्विट को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। कांगेस नेता ने पीएम मोदी को निशाने पर लेते हुए कहा कि लोगों को अब ये देख लेना चाहिए कि पीएम मोदी ने उन नेताओं के साथ क्या किया है, जिन्होंने गुजरात में उनका साथ दिया था।